होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर के पत्रकार व भाई पर बदमाशों का हमला, किया बुरा हाल

दैनिक भास्कर के पत्रकार व भाई पर बदमाशों का हमला, किया बुरा हाल

ऑफिस के बाहर दिया वारदात को अंजाम, दो हमलावर पकड़े गए, अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी है पुलिस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हरियाणा के पंचकूला में दैनिक भास्कर के पत्रकार अमित शर्मा और उनके चचेरे भाई दीपक शर्मा पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गुरुवार को सेक्टर 16 स्थित अखबार के दफ्तर के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि करीब छह की संख्या में आए हमलावरों ने हाथों में डंडे, रॉड, पिस्टल व धारदार हथियार ले रखे थे। हमले में दीपक के गंभीर चोट आई हैं, जबकि अमित के बायें हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब सात बजे अमित अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। तभी दो लोग उनके पास पहुंचे और कुछ बातचीत करने की इच्छा जताई। यह सुनकर अमित जब नीचे आए तो दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ किसी मुद्दे पर बहस शुरू कर दी और आक्रामक हो गए।

कुछ अनहोनी की आशंका होने पर अमित ने अपने छोटे चचेरे भाई दीपक को मौके पर बुला लिया। जब दीपक वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर दी। अमित ने जब दीपक को बचाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पास ही गाड़ी में बैठे अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच दोनों भाइयों ने दो हमलावरों को दबोच लिया, जबकि अन्य चार अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

दोनों हमलावरों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रवि और राम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसों के किसी मामले को लेकर हमलावर पटियाला से आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बाकी फरार चार अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि अमित शर्मा उन तीन पत्रकारों में शामिल हैं, जिन्हें पंचकूला डेरा हिंसा के बाद पुलिस सिक्योरिटी दी गई थी। पहले उनकी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के दो जवान तैनात थे, लेकिन बाद में यह सुरक्षा वापस लेकर एक जवान उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। गुरुवार को अमित पर जब यह हमला हुआ, उस समय सुरक्षाकर्मी उनके साथ मौजूद नहीं था।

टैग्स दैनिक भास्कर पत्रकार पर हमला पंचकूला
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है