होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण के पत्रकार को मारी गोली, सामने आ रही ये वजह
दैनिक जागरण के पत्रकार को मारी गोली, सामने आ रही ये वजह
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घात लगाकर किया पत्रकार पर हमला
पंकज शर्मा 6 years ago
बताया जाता है कि मधुबनी जिले के पंडौल थाने के हाटी निवासी प्रदीप मंडल पर रविवार की रात बदमाशों ने घात लगाकर हमला उस समय किया, जब वह पंडौल से हाटी गांव आ रहे थे। गोली प्रदीप के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस को दिए गए बयान में पत्रकार ने अशोक कामत और सुशील साह पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है। पुलिस के अनुसार, दोनों शराब कारोबारी हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रदीप ने दोनों के खिलाफ खबर छापी थी। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने प्रदीप के पेट से गोली निकाल दी है। एहतियात के तौर पर प्रदीप को आईसीयू में ही रखा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हरियाणा के फरीदाबाद में दैनिक जागरण के पत्रकार संजय शर्मा के बेटे विनय की कुछ बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।
टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार पर हमला प्रदीप मंडल