होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिर्फ इतनी सी बात पर बाइक सवारों ने कर दी पत्रकार की जमकर पिटाई
सिर्फ इतनी सी बात पर बाइक सवारों ने कर दी पत्रकार की जमकर पिटाई
पत्रकार की उंगली में हुआ फ्रेक्चर, पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर अन्य आरोपितों की शुरू की तलाश
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश भर में पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन देश के तमाम हिस्सों से इस तरह के मामले सुनने को मिलते रहते हैं। अब नया मामला हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से सामने आया है।बताया जाता है कि नालागढ़ उपमंडल की रामशहर तहसील मुख्यालय स्थित ‘दिव्य हिमाचल’ अखबार के पत्रकार तरुण गुप्ता पर गुरुवार शाम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तरुण की उंगली में फ्रेक्चर हो गया है।
दरअसल, गुरुवार की शाम रामशहर पुलिस बाजार में नियम तोडने वालों का चालान कर रही थी। तरुण ने चालान करती हुई पुलिस की फोटो ले ली। पुलिस तो चली गई, लेकिन जिन बाइक चालकों का चालान हुआ था, उन्होंने तरुण की दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।
तरुण ने हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद रणेश राणा ने एसपी बददी को सूचना दी। बताया जाता है कि पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पत्रकार पर हमला तरुण गुप्ता