होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऑफिस से लौट रही महिला पत्रकार के साथ हुई बड़ी वारदात

ऑफिस से लौट रही महिला पत्रकार के साथ हुई बड़ी वारदात

पूर्वी दिल्ली इलाके में कार सवार दो हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

पंकज शर्मा 6 years ago

महिला पत्रकार पर रविवार की देर रात कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। मिताली चंदोला (38) नामक महिला पत्रकार के साथ यह वारदात पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में धर्मशिला अस्पताल के पास घटी, जहां कार सवार दो हमलावरों ने महिला पत्रकार की कार पर गोलियां चलाईं। नोएडा स्थित न्यूज चैनल में कार्यरत मिताली घटना के दौरान देर रात करीब सवा 12 बजे घर लौट रही थीं। हमले के दौरान बाजू में गोली लगने से मिताली घायल हो गईं। उन्हें धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

बताया जाता है कि हमलावर पहले से ही मिताली की कार का पीछा कर रहे थे। हमला करने से पहले उन्होंने मिताली की कार के शीशे पर अंडा फेंक दिया था, जिससे उन्हें बाहर का कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया और कार रोकनी पड़ी। तभी हमलावरों ने उन पर दो गोलियां दाग दीं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जांच में यह भी पता चला है कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाली मिताली चंदोला का पति से भी झगड़ा चल रहा है। दोनों की ओर से नोएडा में पहले से ही क्रॉस एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं। ऐसे में पुलिस इस हमले को पारिवारिक रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स महिला पत्रकार पत्रकार पर हमला मिताली चंदोला
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है