होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Atrangii’ में निवेदिता बसु का हुआ प्रमोशन, अब निभाएंगी ये जिम्मेदारी
‘Atrangii’ में निवेदिता बसु का हुआ प्रमोशन, अब निभाएंगी ये जिम्मेदारी
निवेदिता बसु इससे पहले यहां कंटेंट हेड (Strategy & Business Alliances) के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) की लिस्ट में शुमार और ऐप ‘अतरंगी’ (Atrangii) ने निवेदिता बसु को प्रमोशन का तोहफा देते हुए अब वाइस प्रेजिडेंट (Content & Business Alliances) की नई जिम्मेदारी सौंपी है। निवेदिता बसु इससे पहले यहां कंटेंट हेड (Strategy & Business Alliances) के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
बता दें कि निवेदिता बसु को प्रॉडक्शन और प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
इस बारे में ‘अतरंगी’ टीवी के फाउंडर और सीईओ विभू अग्रवाल का कहना है, ‘अतरंगी की लॉन्चिंग के समय से ही निवेदिता इसका अभिन्न अंग रही हैं। हम उन्हें वाइस प्रेजिडेंट (Content & Business Alliances) के रूप में प्रोन्नत करके काफी खुश हैं। हम 10 से अधिक नए फिक्शन और नॉन-फिक्शन शो के साथ अतरंगी को नया रूप देने की योजना बना रहे हैं और इस प्लेटफॉर्म पर अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट जोड़ रहे हैं, निवेदिता इन शो को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
हमें पूरा विश्वास है कि अपनी नई भूमिका में निवेदिता बसु अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगी और हमारे ब्रैंड अतरंगी को जनरल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में और नई उच्च ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।‘
टैग्स चैनल हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अतरंगी विभू अग्रवाल निवेदिता बसु अतरंगी टीवी