होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Asianet News Network में इन्हें मिला कार्यवाहक CEO का पदभार
Asianet News Network में इन्हें मिला कार्यवाहक CEO का पदभार
‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ (Strategic Projects) अभिनव खरे ने पिछले दिनों अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ (Asianet News Network) के सीईओ (Strategic Projects) अभिनव खरे द्वारा पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर (CFO) नीरज कोहली अंतरिम तौर पर कार्यवाहक सीईओ (Acting CEO) की जिम्मेदारी संभालेंगे। बताया जाता है कि वह मई में नए एमडी की नियुक्ति होने तक अंतरिम तौर पर सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस बारे में ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन राजेश कालरा ने एक इंटरनल कम्युनिकेशन में कहा है, ‘अभिनव खरे ने सीईओ (Strategic Projects) के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है, कंपनी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है। कंपनी बोर्ड ने एक मैनेजिंग डायरेक्टर की नियुक्ति की है, जो मई में जॉइन करेंगे, तब तक सीएफओ नीरज कोहली अंतरिम तौर पर कंपनी का नेतृत्व करेंगे।’
इसके साथ ही कालरा का यह भी कहना है, ‘कंपनी ने अपने मीडिया ब्रैंड्स सुवर्ण न्यूज (Suvarna News), कन्नड़ प्रभा (Kannada Prabha), रेडियो इंडिगो (Radio Indigo) आदि की ग्रोथ के लिए तमाम योजनाएं तैयार की हैं। हमारा लक्ष्य इन सभी बिजनेस को उनकी कैटेगरी में मार्केट लीडर बनाना है। एक टीम के रूप में हम अपने गोल को हासिल करने में कामयाब होंगे।’
टैग्स एशियानेट न्यूज नेटवर्क न्यूज राजेश कालरा अभिनव खरे नीरज कोहली