होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times TV Network में जल्द CEO बन सकते हैं आशीष सहगल

Times TV Network में जल्द CEO बन सकते हैं आशीष सहगल

टाइम्स टीवी नेटवर्क जल्द ही अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव देखने वाला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

टाइम्स टीवी नेटवर्क जल्द ही अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव देखने वाला है। आशीष सहगल दिसंबर 2025 में नेटवर्क के नए CEO के तौर पर जुड़ने सकते हैं। उनकी एंट्री ऐसे वक्त पर हो रही है जब पिछले 12–18 महीनों से नेटवर्क निवेश और कामकाज को लेकर थोड़ी अनिश्चितता से गुजर रहा है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो CEO के साथ-साथ वह मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस के चीफ ग्रोथ ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे और सीधे विनीत जैन के साथ काम करेंगे।

अगस्त 2025 में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वरुण कोहली के जाने के बाद से रोहित गोपाकुमार अंतरिम CEO के तौर पर काम संभाल रहे थे। सहगल के आने के बाद अब रोहित अपने पुराने रोल में लौट सकते हैं। इंडस्ट्री में माना जा रहा है कि सहगल का आना नेटवर्क के लिए स्थिरता और साफ दिशा लेकर आएगा।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उनकी नियुक्ति टाइम्स टीवी नेटवर्क की नई महत्वाकांक्षा का साफ संकेत है। स्ट्रैटेजिक विजन, बड़े स्तर पर काम करने की क्षमता और मजबूत लीडरशिप स्टाइल के लिए जाने जाने वाले सहगल को कंपनी के लिए बड़ा टैलेंट माना जा रहा है। वह विनीत जैन और एन. सुब्रमणियन के साथ मिलकर नेटवर्क के अगले बड़े बदलावों की दिशा तय करेंगे। उनकी एंट्री से नेटवर्क में स्थिरता, तेज ग्रोथ प्लानिंग और अच्छे टैलेंट की वापसी की उम्मीद की जा रही है।

नवंबर 2025 तक आशीष सहगल ZEE में ब्रॉडकास्ट और डिजिटल के चीफ ग्रोथ ऑफिसर थे। वहां उन्होंने टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म Zee5 और स्पेशल IPs के जरिए कंपनी की टॉप लाइन ग्रोथ को मजबूती दी। मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सहगल ZEE के रेवेन्यू मॉडल को एकीकृत और प्लेटफॉर्म-एग्नॉस्टिक बनाकर बड़े बदलाव ला चुके हैं। वह ILT20 क्रिकेट लीग के बिजनेस हेड भी रहे और 2015 से 2020 के बीच Zee Unimedia के COO के तौर पर ZEEL और ZMCL के लिए तेज रेवेन्यू ग्रोथ दिलाई।

टाइम्स नेटवर्क में उनके आने की खबर को कंपनी के अंदर और पूरी इंडस्ट्री में काफी पॉजिटिव तरीके से देखा जा रहा है। इस खबर को लेकर 'समाचार4मीडिया' ने आशीष सहगल से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखने तक फिलहाल वहां से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी। 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है