होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आशीष भाटिया बने मलयाला मनोरमा के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, संभालेंगे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

आशीष भाटिया बने मलयाला मनोरमा के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, संभालेंगे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

मलयाला मनोरमा ने आशीष भाटिया को उत्तर व पूर्व क्षेत्र के लिए अपने नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मलयाला मनोरमा ने आशीष भाटिया को उत्तर व पूर्व क्षेत्र के लिए अपने नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है। भाटिया ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर अपनी इस नई भूमिका की जानकारी दी है।

अपनी नई जिम्मेदारी के तहत, आशीष भाटिया मलयाला मनोरमा समूह के प्रिंट, ऑनलाइन, रेडियो व टीवी बिजनेस के लिए उत्तर व पूर्व मार्केट्स का नेतृत्व करेंगे। साथ ही, वह इन क्षेत्रों में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ और मार्केटिंग स्ट्रैटजीस का भी ध्यान रखेंगे।

इससे पहले, आशीष भाटिया लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में वाइस प्रेजिडेंट (नॉर्थ) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने एचटी मीडिया लिमिटेड और मेल टुडे न्यूज़पेपर प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रमुख मीडिया कंपनियों के साथ भी काम किया है।

आशीष भाटिया को मीडिया सेल्स व मार्केटिंग के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान राजस्व बढ़ाने, मीडिया के विभिन्न माध्यमों को मॉनेटाइज करने, प्रॉफिट व लॉस मैनेज करने, क्लाइंट सॉल्यूशंस, की अकाउंट मैनेजमेंट, ATL व BTL एक्टिवेशंस, ब्रैंड टाईअप्स, गवर्नमेंट रिलेशंस व पीआर और टीम निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता मलयाला मनोरमा के विस्तार और बाजार में मजबूती बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

उनकी इस नियुक्ति से मलयाला मनोरमा को उत्तरी और पूर्वी बाजारों में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने की उम्मीद है।

टैग्स मलयाला मनोरमा आशीष भाटिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है