होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनुप्रिया आचार्य ने DB कॉर्प के स्वतंत्र निदेशक पद से दिया इस्तीफा

अनुप्रिया आचार्य ने DB कॉर्प के स्वतंत्र निदेशक पद से दिया इस्तीफा

मीडिया व विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती अनुप्रिया आचार्य ने डीबी कॉर्प लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Vikas Saxena 10 months ago

मीडिया व विज्ञापन जगत की जानी-मानी हस्ती अनुप्रिया आचार्य ने डीबी कॉर्प लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी को सौंपे अपने पत्र में उन्होंने अपने अन्य व्यावसायिक दायित्वों और व्यस्तताओं का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। उनका इस्तीफा 15 मई 2025 की बिजनेस आवर्स की समाप्ति के साथ प्रभावी होगा।

डीबी कॉर्प ने SEBI लिस्टिंग रेगुलेशंस के तहत स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में बताया है कि अनुप्रिया आचार्य ने यह स्पष्ट किया है कि इस्तीफे के पीछे कोई अन्य महत्वपूर्ण कारण नहीं है। उनके इस्तीफे के बाद वे बोर्ड की जिन समितियों की सदस्य या अध्यक्ष थीं, उन सभी जिम्मेदारियों से भी मुक्त हो जाएंगी। इनमें ऑडिट कमिटी, नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमिटी और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कमिटी शामिल हैं, जिनकी वे चेयरपर्सन थीं। वे कंपनी की कंपन्सेशन कमिटी की सदस्य भी थीं।

अपने इस्तीफे में अनुप्रिया ने लिखा, “डीबी कॉर्प के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम करना मेरे लिए बेहद समृद्ध अनुभव रहा है। हालांकि, मौजूदा व्यस्तताओं के चलते मैं अब इस भूमिका को आगे निभाने में असमर्थ हूं। मैं सभी बोर्ड सदस्यों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देती हूं और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”

अनुप्रिया आचार्य वर्तमान में पब्लिसिस ग्रुप साउथ एशिया की सीईओ हैं और भारत सहित दक्षिण एशिया के सभी बड़े विज्ञापन ब्रैंड्स—जैसे Leo Burnett, Zenith, Starcom, Digitas—का नेतृत्व कर रही हैं। मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में उनका 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे AAAI (एडवर्टाइजिंग एजेंसीज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की प्रेजिडेंट भी रही हैं और BARC और DB Corp के बोर्ड में भी थीं।

अनुप्रिया एक अनुभवी मीडिया व ऐडवर्टाइजिंग प्रोफेशनल हैं। उन्होंने 2013 में पब्लिसिस ग्रुप में जेनिथ ऑप्टिमीडिया की ग्रुप सीईओ के रूप में शामिल होकर काम शुरू किया था और फिर 2016 में पब्लिसिस मीडिया इंडिया की सीईओ बनीं। इससे पहले वह भारत में WPP और सिंगापुर में एजिस मीडिया जैसी कंपनियों में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

2023 में उन्हें IMPACT की '50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं' की सूची में शीर्ष स्थान पर रखा गया था। IIT-रुड़की से कमेस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट अनुप्रिया को 'e4m Influencer of the Year 2023' के लिए भी नामांकित किया गया था। यह उनकी क्रिएटिव सोच, लीडरशिप और इंडस्ट्री में प्रभावशाली उपस्थिति का प्रमाण है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

17 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

5 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago