होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनुपम आशीष ने इस बड़े पद पर जॉइन किया ‘RPSG’ समूह

अनुपम आशीष ने इस बड़े पद पर जॉइन किया ‘RPSG’ समूह

इससे पूर्व ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं अनुपम आशीष

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘एबीपी न्यूज’ (ABP News)  और ‘एबीपी लाइव’ (ABP Live) के पूर्व मार्केटिंग हेड अनुपम आशीष ने आरपी संजीव गोयनका (RPSG) समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने कुछ समय पूर्व ही इस समूह के मीडिया वर्टिकल में मार्केटिंग हेड के तौर पर जॉइन कर लिया है।  

इससे पूर्व ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके अनुपम आशीष को ब्रैंड स्ट्रैटेजी, डिजिटल मार्केटिंग, इवेंट्स और ब्रैंड सॉल्यूशंस के क्षेत्र में महारत हासिल है।

‘एबीपी न्यूज’ और ‘एबीपी लाइव’ के मार्केटिंग हेड के रूप में मई 2022 से जुलाई 2024 तक उन्होंने ब्रैंड जागरूकता बढ़ाने, मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने और देश के अग्रणी न्यूज नेटवर्क में से एक के लिए नवीन मार्केटिंग कैंपेन का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस भूमिका से पहले उन्होंने अप्रैल 2019 से मई 2022 तक ‘एबीपी गंगा’ के मार्केटिंग हेड और ‘एबीपी न्यूज’ में इवेंट और ब्रैंड सॉल्यूशंस के नेशनल लीड के रूप में काम किया। इस अवधि के दौरान उन्होंने नेटवर्क के लिए मार्केटिंग दिशा को आकार देने और प्रभावी ब्रैंड सॉल्यूशंस और कार्यक्रमों के माध्यम से इसके पदचिह्नों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अनुपम आशीष ने एबीपी नेटवर्क में जुलाई 2017 में एबीपी न्यूज के मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर जॉइन किया था, जहां उन्होंने लगभग दो वर्षों तक नेटवर्क के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अप्रैल 2015 से जुलाई 2017 तक कोलकाता में एबीपी ग्रुप के रेडियो स्टेशन 91.9 फ्रेंड्स एफएम के मार्केटिंग हेड के रूप में भी काम किया है। ‘एबीपी नेटवर्क’ से पहले अनुपम आशीष ‘द टेलीग्राफ’ में कई प्रबंधकीय भूमिकाएं निभा चुके हैं।

टैग्स एबीपी न्यूज मार्केटिंग हेड एबीपी नेटवर्क हेड ऑफ मार्केटिंग आरपीएसजी अनुपम आशीष आरपीएसजी समूह
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है