होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘फ्री स्पीच अवॉर्ड’ के विजेताओं की घोषणा, लिस्ट में शामिल हुए ये पत्रकार
‘फ्री स्पीच अवॉर्ड’ के विजेताओं की घोषणा, लिस्ट में शामिल हुए ये पत्रकार
‘नोएडा मीडिया क्लब’ की ओर से 25 अक्टूबर तक देश भर के पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। कुल 143 प्रविष्टियां मिली थीं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारों की सामाजिक संस्था ‘नोएडा मीडिया क्लब’ (Noida Media Club) ने ‘फ्री स्पीच अवॉर्ड’ (Free Speech Award) के विजेताओं की घोषणा कर दी है। नोएडा के मेघदूतम पार्क में रविवार को हुई नोएडा मीडिया क्लब की वार्षिक महासभा की बैठक में यह घोषणा की गई।
इन अवॉर्ड्स के तहत जर्नलिस्ट कैटेगरी में गांव कनेक्शन के डिप्टी न्यूज एडिटर अरविंद शुक्ला को प्रथम, दैनिक भास्कर जयपुर के विशेष संवाददाता आनंद चौधरी को द्वितीय और दैनिक जागरण मुरादाबाद के वरिष्ठ संवाददाता रितेश को तृतीय विजेता घोषित किया गया है।
वहीं, फोटो जर्नलिस्ट कैटेगरी में हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली के चीफ फोटोग्राफर सुनील घोष, हिन्दुस्तान नोएडा के सीनियर फोटोग्राफर सलमान अली और टाइम्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली के फोटोग्राफर हिमांशु को क्रमशः प्रथम, द्वीतिय और तृतीय विजेता घोषित किया गया है।
नोएडा मीडिया क्लब के "फ्री स्पीच अवॉर्ड 2019" की घोषणा। @GaonConnection के अरविंद शुक्ला को गोल्ड, @DainikBhaskar जयपुर के आनंद चौधरी को सिल्वर और @JagranNews मुरादाबाद के रितेश द्विवेदी को ब्रॉन्ज अवॉर्ड। रविवार को संस्था की महासभा ने की घोषणा। pic.twitter.com/kFLyP1iFZC
— NOIDA MEDIA CLUB (@NoidaMediaClub) November 3, 2019
इन अवॉर्ड्स के तहत दोनों श्रेणी के प्रथम विजेताओं को 25-25 हजार रुपए, द्वितीय को 15-15 हजार रुपए और तृतीय को 10-10 हजार रुपए व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान समारोह के कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।
नोएडा मीडिया क्लब के उपाध्यक्ष रिंकू यादव ने बताया कि संस्था की ओर से जर्नलिस्ट और फोटो जर्नलिस्ट कैटेगरी में बेहतर कार्य करने वाले तीन-तीन पत्रकारों को इस अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। 25 अक्टूबर तक देश भर के पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। इन अवॉर्ड्स के तहत 143 प्रविष्टियां मिली थीं।
विजेताओं के चयन के लिए जूरी का गठन किया गया था। इस जूरी में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला, टीवी 18 समूह के चीफ विजुअल डायरेक्टर राजीव गुप्ता, हिन्दुस्तान टाइम्स के पूर्व संपादक श्रीनंद झा, डिजिटल मीडिया से अनल पत्रवाल और नेशनल अवॉर्ड विनर इंडियन एक्सप्रेस के फोटो जर्नलिस्ट ताशी तोबग्याल को शामिल किया गया था।
टैग्स नोएडा मीडिया क्लब फ्री स्पीच अवॉर्ड अरविंद शुक्ला आनंद चौधरी रितेश द्विवेदी