होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI के चेयरमैन बने अनिल कुमार लाहोटी
TRAI के चेयरमैन बने अनिल कुमार लाहोटी
सरकार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सरकार ने रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनिल कुमार लाहोटी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी कि ट्राई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। केंद्रीय कैबिनेट से लाहोटी की नियुक्ति को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।
अनिल लाहोटी को 3 सालों के लिए ट्राई का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति सचिवालय ने बताया कि लाहोटी तीन साल, 65 साल की आयु होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो अपने पद पर बने रहेंगे।
लाहोटी 1984 बैच के अधिकारी रह चुके हैं। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IRSE) में 1984 बैच के अधिकारी लाहोटी की नियुक्ति को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति से मंजूरी मिली।
पिछले साल सितंबर में पूर्व चेयरमैन पीडी वाघेला का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ट्राई चेयरमैन का हाई-प्रोफाइल पद खाली था। मीनाक्षी गुप्ता (मैंबर) ने अंतरिम रूप से इस अतिरिक्त कार्यभार को संभाल रखा था।
टैग्स ट्राई अनिल कुमार लाहोटी