होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी शो के दौरान समझने में महिला एंकर से हो गई ये 'गलती', उड़ा मजाक
टीवी शो के दौरान समझने में महिला एंकर से हो गई ये 'गलती', उड़ा मजाक
गलती समझ में आते ही एंकर ने हंसकर किसी तरह संभाल ली बात
पंकज शर्मा 6 years ago
टीवी शो के दौरान कई बार इस तरह की गलतियां हो जाती हैं, जो लोगों के बीच में चर्चा का सबब बन जाती हैं। पाकिस्तान की एक एंकर का विडियो भी इसी कारण से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, टीवी पर लाइव शो के दौरान पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए पैनलिस्ट ने एप्पल कंपनी का जिक्र किया, जबकि एंकर इसे आईफोन वाले एप्पल की जगह सेब वाला एप्पल समझ बैठी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर एंकर का मजाक उड़ा।
हालांकि, पैनलिस्ट ने तुरंत ही टोकते हुए कहा कि वह सेब वाले एप्पल नहीं, बल्कि आईपोन कंपनी वाले एप्पल की बात कर रहे हैं। बात समझ में आते ही एंकर ने हंसते हुए किसी तरह बात संभाली और कहा कि वह खाने वाला एप्पल समझ बैठी थीं। शो के दौरान पाकिस्तान में किसी एंकर से हुई इस तरह की गलती का यह पहला मामला नहीं है।
पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषण में इस्तेमाल किए गए अभिनंदन शब्द को पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के एंकर ने विंग कमांडर अभिनंदन समझ लिया था और उसी के अनुसार न्यूज भी प्रसारित कर दी थी। हालांकि इसके बाद न्यूज एंकर का सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ा था।
शो के दौरान आईफोन वाले एप्पल को सेब वाला एप्पल समझने की घटना से जुड़े विडियो को पाकिस्तान की पत्रकार @nailainayat (नायला इनायत) द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
Apple business and types of apple, just some regular tv shows in Pakistan.. pic.twitter.com/3Sr7IBl7ns
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) July 4, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स न्यूज एंकर नायला इनायत एप्पल कंपनी