होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Essel Propack Limited में सुधांशु वत्स की जगह आनंद कृपालु को मिली यह जिम्मेदारी
Essel Propack Limited में सुधांशु वत्स की जगह आनंद कृपालु को मिली यह जिम्मेदारी
आधिकारिक रूप से 18 अगस्त 2021 से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे कृपालु
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘डियाजियो’ (Diageo) के पूर्व एमडी और सीईओ आनंद कृपालु ने ‘Essel Propack Limited’ में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर अपनी पारी शुरू की है। वह ‘डियाजियो’ की ग्लोबल एग्जिक्यूटिव कमेटी के मेंबर भी थे। वह सुधांशु वत्स की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आधिकारिक रूप से वह 18 अगस्त 2021 से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस नियुक्ति के बारे में आनंद कृपालु का कहना है, ‘Essel Propack Limited का नेतृत्व करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं, जो अपने सेगमेंट में वैश्विक नेतृत्व वाली असाधारण कंपनी है।‘ वहीं, आनंद की नियुक्ति के बारे में ‘Essel Propack Limited’ के चेयरमैन दविंदर सिंह बरार का कहना है, ‘मुझे कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में आनंद का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आनंद का ट्रैक रिकॉर्ड असाधारण है। हमारा मानना है कि आनंद कंपनी को सफलता के अगले चरण में ले जाएंगे।‘
टैग्स सुधांशु वत्स वायकॉम18 एस्सेल प्रोपैक आनंद कृपालु डियाजियो