होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारत एक्सप्रेस ने चलाया 'ऑपरेशन सत्य', किया ये बड़ा खुलासा

भारत एक्सप्रेस ने चलाया 'ऑपरेशन सत्य', किया ये बड़ा खुलासा

हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने ‘ऑपरेशन सत्य’ नाम से चलाए गए एक स्टिंग में बड़ा खुलासा किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिये बड़ा खुलासा किया है। ‘ऑपरेशन सत्य’ नाम से चलाए इस स्टिंग में चैनल ने बताया है कि दिल्ली पुलिस में कुछ लोग ऐसे काम कर रहे हैं जो हैं तो मुसलमान लेकिन हिंदू पहचान के साथ काम कर रहे हैं।

चैनल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम को इस बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम इसकी तफ्तीश में जुट गई। इस दौरान जानकारी में आया दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि दिल्ली पुलिस में ऐसे लोग हैं जो मुस्लिम हैं, मगर हिंदू कोटे से लगे हैं। इस शिकायत की जांच रोहिणी सेक्टर 18 स्थित क्राइम ब्रांच ने की। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिन लोगों की शिकायत हुई थी, वे सभी हिंदू हैं। जांच अधिकारी ने ये भी बताया कि इन लोगों के घरों की दीवार पर देवी देवताओं की तस्वीरें लगी थीं।

भारत एक्सप्रेस के अनुसार, टीम इनमें से कुछ के पास पहुंची और इनका स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें इन्होंने खुद को मुस्लिम बताया और अपने मुस्लिम होने का प्रमाण भी दिया। चैनल ने बताया कि स्टिंग के दौरान खुफिया कैमरे पर इन्होंने कबूल किया कि वे मुसलमान हैं और दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में उनका धर्म मुस्लिम ही है। जबकि इस केस की जांच कर रहे आईओ ने बताया कि दिल्ली पुलिस में इनकी पहचान हिंदू की है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि नौकरी पाने के लिये कई लोगों ने अपनी पहचान छिपाई।

इस स्टिंग के जरिये भारत एक्सप्रेस ने सवाल उठाया है कि जिस पुलिसकर्मी को जांच अधिकारी हिंदू समझ रहा है और अपनी जांच में हिंदू बता रहा है, वही व्यक्ति हमारे स्टिंग ऑपरेशन में खुद को मुस्लिम क्यों बता रहा है। चैनल के अनुसार, ‘हमारे स्टिंग ऑपरेशन में इनमें से एक ने एक पेपर भी दिखाया जिसमें कथित तौर पर उसका धर्म मुस्लिम दर्ज था। जाहिर है दिल्ली पुलिस में अपनी पहचान छिपाकर कई ने नौकरी हासिल की।’

चैनल की ओर से यह दावा भी किया गया है कि ऑपरेशंस सत्य में ऐसे कई किरदारों की पहचान की गई है जो हैं मुसलमान, मगर दिल्ली पुलिस में इनकी पहचान हिंदू की दिखा रही है। भारत एक्सप्रेस के अनुसार, ‘ऑपरेशन सत्य इस सच को इसलिए सामने ला रहा है क्योंकि ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है। देश की राजधानी दिल्ली हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहती है। ऐसे में ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं है तो और क्या है। भारत एक्सप्रेस सत्य और साहस समर्पण के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ऑपरेशंस सत्य के ज़रिए इस सच को सामने रख रहा है।’

'ऑपरेशन सत्या' से जुड़ा वीडियो आप यहां देख सकते हैं। 


टैग्स चैनल स्टिंग ऑपरेशन स्टिंग भारत एक्सप्रेस ऑपरेशन सत्य
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

31 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

45 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

45 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago