होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना से लड़ाई में सरकार की मदद के लिए सामने आई नेटवर्क18 की टीम

कोरोना से लड़ाई में सरकार की मदद के लिए सामने आई नेटवर्क18 की टीम

दुनिया में खौफ का सबब बन चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में पूरा देश एकजुट होने लगा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दुनिया में खौफ का सबब बन चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में पूरा देश एकजुट होने लगा है। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके, इसके लिए प्रधानमंत्री ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है, वहीं लोगों की परेशानी को समझते हुए वित्त मंत्रालय ने भी लोगों को करों में छूट समेत कई रियायतें दी हैं।  

ऐसे में देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) ने लॉकडाउन के दौरान देश के गरीब व निचले तबके के लोगों को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए #IndiaGives कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के शुरुआती चरण में ‘नेटवर्क18’ के 6000 से ज्यादा एंप्लाईज ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ (PMNRF) में अपने एक दिन की सैलरी का योगदान दिया है। इसका उद्देश्य उन दैनिकभोगी वर्कर्स को राहत पहुंचाना है, जिनकी आजीविका इस लॉकडाउन के कारण प्रभावित है। ‘आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण’ (Periodic Labour Force Survey) की मई-2019 की रिपोर्ट के अनुसार, करोड़ों भारतीयों के पास किसी तरह की आर्थिक सुरक्षा नहीं है या बहुत कम है। देश के करीब 77.2 प्रतिशत यानी करीब 200 मिलियन घरों में लोग या तो खुद का काम करते हैं अथवा दैनिक वेतनभोगी श्रमिक हैं। कोरोनावायरस के कारण देश में तीन हफ्ते के लॉकडाउन के कारण इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

इसलिए, ऐसे लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए नेटवर्क18 समूह के पत्रकार और मीडिया ब्रैंड्स जैसे- न्यूज18इंडिया, सीएनबीसी-टीवी18, सीएनएन न्यूज18, न्यूज18 के सभी प्रादेशिक चैनल्स, सीएनबीसी आवाज, सीएनबीसी बाजार, मनीकंट्रोल, फर्स्टपोस्ट, News18.com और फोर्ब्स इंडिया इन लोगों की स्टोरीज पर विशेष ध्यान देंगे, जिनकी रोजी-रोटी इस लॉकडाउन के कारण सर्वाधिक रूप से प्रभावित होगी।

‘नेटवर्क18’ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दैनिक वेतनभोगी और अनियोजित श्रमिकों के हितों की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता की बात कही है। ऐसे में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में योगदान महान देशसेवा होगी। ‘नेटवर्क18’ ने देश के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से #IndiaGives कैंपेन में शामिल होने की अपील भी की है।

टैग्स नेटवर्क18 फर्स्टपोस्ट कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी प्रधानमंत्री राहत कोष
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है