होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की पायरेसी के खिलाफ Viacom18 ने लिया ये एक्शन

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की पायरेसी के खिलाफ Viacom18 ने लिया ये एक्शन

‘वायकॉम18’ की ओर से यह भी कहा गया है कि इस तरह की वेबसाइट्स् द्वारा फिल्म निर्माताओं, कंटेंट मालिकों और कंटेंट क्रिएटर्स को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) की पायरेसी के मामले में 12 अगस्त 2022 को गिरफ्तार एक संदिग्ध के खिलाफ ‘वायकॉम18’ (Viacom18) की शिकायत पर बेंगलुरु के बनासवाड़ी (Banaswadi) में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह गिरफ्तारी ‘वायकॉम18‘ को सिनेपोलिस, ओरिएंट मॉल, बेंगलुरु से मिली एक सूचना पर की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री का पता लगाया है और फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ और अन्य पायरेटेड कंटेंट की अवैध रूप से अपलोडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में एक संगठित अपराध सिंडिकेट के सक्रिय होने की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में वायकॉम18 के हवाले से कहा गया है कि पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में संदेह है कि आरोपी तमाम वेबसाइटों के साथ एक बड़े पायरेसी रैकेट में शामिल हो सकता है, जो पायरेटेड कंटेंट को अपलोड करने और अवैध रूप से डिस्ट्रीब्यूशन करने में लगे हुए हैं।

‘वायकॉम18’ की ओर से यह भी कहा गया है कि इस तरह की वेबसाइट्स् द्वारा फिल्म निर्माताओं, कंटेंट मालिकों और कंटेंट क्रिएटर्स को भारी नुकसान पहुंच रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी सभी कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आशा की किरण है और वास्तव में यह पायरेसी के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में एक बड़ा कदम और इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत की सांस हो सकती है।

इस बारे में ‘वायकॉम18‘ के जनरल काउंसिल अनिल लाले (Anil Lale) का कहना है, ‘वायकॉम18 ने पायरेसी के खिलाफ लड़ाई में अपना निरंतर समर्थन देने का वादा किया है। हम एक सुरक्षित और पायरेसी मुक्त स्पेस बनाने की दिशा में अपना प्रयास जारी रखेंगे। पायरेसी को रोकने के लिए उपाय करना बहुत जरूरी है।‘


टैग्स फिल्म पायरेसी वायकॉम18 एफआईआर फिल्म लाल सिंह चड्ढा
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago