होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ इस तरह निगेटिव न्यूज का भी संकलन रखते हैं अमित शाह
कुछ इस तरह निगेटिव न्यूज का भी संकलन रखते हैं अमित शाह
अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद से उन्हें लेकर कई स्टोरीज प्रकाशित हो रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद से उन्हें लेकर कई स्टोरीज प्रकाशित हो रही है। ऐसे में उन पर प्रकाशित पुस्तक 'अमित शाह और भाजपा की यात्रा' भी लगातार चर्चा बटोर रही है। लेखकद्वय अनिर्बान गांगुली और शिवानन्द द्विवेदी द्वारा लिखित इस किताब के एक प्रसंग में अमित शाह और मीडिया को लेकर उनके दृष्टिकोण की भी बात की गई है। इसमें बताया गया है कि निगेटिव खबरों को लेकर भी अमित शाह न सिर्फ सजग रहते हैं ब्लकि उन्हें संग्रहित भी करते हैं। आप किताब का ये प्रसंग ज्यों का त्यों नीचे पढ़ सकते हैं।
अमित शाह भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। शाह 2013 के मई में ट्विटर पर सक्रिय हुए थे, लेकिन पहला ट्वीट उन्होंने 29 अक्तूबर 2013 को एक इंटरव्यू साझा करते हुए किया था। वे फेसबुक,
संवाद की कसौटी पर अमित शाह का मूल्यांकन करें तो वे एक संवादप्रिय नेता नजर आते हैं। लोकसभा चुनाव के समय जब वे यूपी के प्रभारी थे, उस दौरान भी मीडिया के लिए सहज उपलब्ध रहे और अध्यक्ष बनने के बाद भी उन्होंने मीडिया से नियमित संपर्क और संवाद जारी रखा। उन्होंने जनवरी 2018 तक विभिन्न समाचार-पत्रों को सीधे तौर पर वन-टू-वन बातचीत में 72 एवं टीवी चैनलों को 96 इंटरव्यू दिए हैं। ये आंकड़े शाह को एक जवाबदेह और संवादप्रिय नेता के रूप में प्रस्तुत करते हैं। शाह जब भी इंटरव्यू दे रहे होते हैं, तो हर परिस्थिति में समान आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखते हैं। शाह, संवाद के मामले में अनुकूलता और प्रतिकूलता की बजाय आत्मविश्वास से जवाबदेही को देश के सामने स्वीकारने वाले नेता की तरह पेश आते हैं। ताजे उदाहरण की बात करें तो गोरखपुर और फूलपुर जैसी महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का समाना करना पड़ा। लेकिन, इन परिणामों के बाद शाह ने 18 मार्च को जी न्यूज और 22 मार्च को टाइम्स नाऊ को इंटरव्यू दिया। उपचुनावों में हुई हार से जुड़े सवालों पर उन्होंने 18 मार्च को कहा- हम दो सीटों पर हुई हार के कारणों को गंभीरता से लेकर, इसका महीन विश्लेषण करेंगे और बतायेंगे भी।।।।इसमें छिपाना क्या है? हर परिस्थिति में जीवटता से खड़े रहना, शाह की कार्य-पद्धति है, जिसका असर उनके संवाद-शैली में भी दिखता है।
पूरी किताब पढ़ने के लिए आप अमेजन पर जाकर इसे खरीद भी सकते हैं।
टैग्स अमित शाह