होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अहम पद पर News18 से जुड़े अमितोष पाल

इस अहम पद पर News18 से जुड़े अमितोष पाल

अमितोष पाल 'न्यूज18' से पहले ‘एबीपी नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह बंगाली न्यूज चैनल ‘एबीपी आनंद’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड के तौर पर कार्यरत थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'न्यूज18' (News18) में अमितोष पाल की नियुक्ति की खबर आयी है। उन्हें भारतीय भाषाओं (हिंदी + भाषा क्लस्टर) (ईस्ट) का ब्रांच हेच और न्यूज18 बांग्ला, उड़िया, असम का बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

अमितोष पाल 'न्यूज18' से पहले ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह बंगाली न्यूज चैनल ‘एबीपी आनंद’ (ABP Ananda) में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड के तौर पर कार्यरत थे। अमितोष पाल इस मीडिया समूह से करीब 19 साल से जुड़े हुए थे।

अमितोष पाल एक अनुभवी मीडिया सेल्स प्रोफेशनल हैं, उनका करियर 25 साल का है। ‘एबीपी’ (ABP) से पहले वह ‘जी टेलीफिल्म्स’ (Zee Telefilms) और उससे पहले ‘सिटी केबल नेटवर्क’ (Siti Cable Network) और टाटा इंफोमीडिया (Tata Infomedia) के साथ अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

नेटवर्क18 में, वह असम और उड़िया के लिए सेल्स का नेतृत्व करने के साथ-साथ सभी ब्रैंड्स व एजेंसियों के लिए विज्ञापन के तौर पर 'न्यूज18 बांग्ला' को पसंदीदा विकल्प के तौर पर स्थापित करने के प्रयास करेंगे। वह ईस्ट मार्केट्स के लिए 'न्यूज18 इंडिया' के मॉनेटाइजेशन इनीशिएटिव्स का भी नेतृत्व करेंगे और इन राज्यों से 'न्यूज18 इंडिया' के लिए रेवेन्यू स्केल तय करेगे। इन मार्केट्स से बांग्ला, असम, उड़िया और हिंदी स्पीकिंग मार्केट्स की सभी मौजूदा रेवेन्यू टीमें उनके साथ मिलकर काम करेंगी। अमितोष पाल फिलहाल मुनीश अत्रे को रिपोर्ट करेंगे।

टैग्स न्यूज18 अमितोष पाल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है