होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Havells में इस बड़े पद से अमित तिवारी ने दिया इस्तीफा
Havells में इस बड़े पद से अमित तिवारी ने दिया इस्तीफा
हैवेल्स से पहले अमित तिवारी लंबे समय तक ‘फिलिप्स इंडिया’ (Philips India) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘हैवेल्स इंडिया लिमिटेड‘ (Havells India Limited) में वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) अमित तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब साढ़े चार साल (चार साल चार महीने) से कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी के बिजनेस को आगे बढ़ाने में काफी योगदान दिया। अमित तिवारी का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
अमित तिवारी को बिजनेस और मार्केटिंग का काफी अनुभव है। ‘हैवेल्स’ से पहले वह करीब नौ साल (आठ साल 11 महीने) तक ‘फिलिप्स इंडिया’ (Philips India) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जहां वह मार्केटिंग डायरेक्टर (ब्रैंड, कम्युनिकेशन और डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे। बिजनेस और मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए अमित तिवारी को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
अमित तिवारी ने ‘इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस‘ (ISB) से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया है।
टैग्स इस्तीफा अमित तिवारी वाइस प्रेजिडेंट रिजाइन हैवेल्स