होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV’ को बाय बोलकर इस पद पर ‘टाइम्स नेटवर्क’ पहुंचे अमित सिंह

‘NDTV’ को बाय बोलकर इस पद पर ‘टाइम्स नेटवर्क’ पहुंचे अमित सिंह

अमित सिंह इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की एचआर टीम में अहम भूमिका निभा रहे थे, जहां से उन्होंने कुछ दिनों पूर्व इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अमित सिंह को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (एचआर) के पद पर नियुक्त किया है। अमित सिंह इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) की एचआर टीम में अहम भूमिका निभा रहे थे, जहां से उन्होंने कुछ दिनों पूर्व इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दिसंबर 2023 में ‘NDTV’ में एचआर बिजनेस पार्टनर के पद पर जॉइन किया था।

बता दें कि ‘एनडीटीवी’ जॉइन करने से पहले अमित सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (HR) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। ‘जी मीडिया’ में अपनी करीब सवा दस साल की पारी के दौरान वह समूह के कई चैनल्स की लॉन्चिंग में भी शामिल रहे।

अमित सिंह ने सितंबर 2013 में ‘जी मीडिया’ में असिस्टेंट मैनेजर-एचआर के तौर पर जॉइन किया था और अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट के पद तक पहुंचे थे, जहां से उन्होंने वर्ष 2023 में इस्तीफा देकर ‘एनडीटीवी’ के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया था और अब वहां से बाय बोलकर ‘टाइम्स नेटवर्क’ की टीम में शामिल हुए हैं।

‘जी मीडिया’ से पहले अमित सिंह ‘Etoos Academy Pvt. Ltd.’ में एग्जिक्यूटिव (एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह शुरुआत में कुछ समय तक ‘जी समूह’ में एचआर एग्जिक्यूटिव के रूप में समर ट्रेनिंग भी कर चुके हैं।

इसके अलावा पूर्व में वह ‘आईबीएम’ (IBM India Pvt Ltd) और ‘टाटा मोटर्स’ (Tata Motors Limited) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अमित सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

32 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

46 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

46 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है