होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ ने अपर्णा पुरोहित के इस्तीफे की पुष्टि की, कही ये बात
‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ ने अपर्णा पुरोहित के इस्तीफे की पुष्टि की, कही ये बात
बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया ने सबसे पहले इस बारे में खबर दी थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) ने कंपनी में हेड (India & SEA Originals) अपर्णा पुरोहित के यहां से अपनी पारी को विराम दिए जाने की पुष्टि कर दी है। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने सबसे पहले इस बारे में खबर दी थी। इसके साथ ही इस खबर में यह भी बताया गया था कि अपर्णा पुरोहित अब आमिर खान प्रॉडक्शंस में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ से अलग होने की तैयारी में हैं अपर्णा पुरोहित?
अब अपर्णा पुरोहित के ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ से इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कंपनी ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कंपनी का कहना है, ‘पिछले आठ वर्षों में, अपर्णा ने भारत के लिए एमेजॉन ओरिजिनल्स को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रामाणिक और विविध आख्यानों (diverse narratives) से प्राइम वीडियो के स्थानीय मूल कंटेंट को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। वह प्राइम वीडियो में विभिन्न पहलों के पीछे भी प्रेरक शक्ति थीं, जिससे कैमरे के सामने और पीछे स्टोरीटैलिंग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। हम प्राइम वीडियो में अपर्णा के योगदान की सराहना करते हैं और नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’
बता दें कि अपर्णा पुरोहित करीब नौ साल से ‘प्राइम वीडियो’ के साथ जुड़ी हुई थीं। उन्होंने वर्ष 2016 में कंपनी में बतौर हेड ऑफ क्रिएटिव डेवलपमेंट जॉइन किया था और वर्ष 2019 में उन्हें इंडिया ऑरिजनल्स में हेड के पद पर प्रमोट किया गया था। वर्ष 2022 में अपर्णा पुरोहित को ‘प्राइम वीडियो’ और ‘एमेजॉन स्टूडियोज’ में हेड (India & SEA Originals) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई थी।
‘प्राइम वीडियो’ से पहले अपर्णा पुरोहित ‘Cinestaan Film company’ में क्रिएटिव हेड के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘Mumbai Mantra Media’ में हेड (creative initiatives) के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। आपको यह भी बता दें कि अपर्णा पुरोहित वर्ष 2023 में एक्सचेंज4मीडिया समूह की मैगजीन 'इंपैक्ट' (IMPACT) की Most Influential Women की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं।
टैग्स इस्तीफा एमेजॉन प्राइम वीडियो अपर्णा पुरोहित एमेजॉन इंडिया रिजाइन निखिल मधोक आमिर खान प्रॉडक्शंस