होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्यों पत्रकारों की गिरफ्तारी वाली खबर पर अमर उजाला ने जताया खेद
जानें, क्यों पत्रकारों की गिरफ्तारी वाली खबर पर अमर उजाला ने जताया खेद
खबर में हुई गलती को लेकर अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया भूल सुधार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नोएडा के एक न्यूज चैनल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद अखबार में चैनल का नाम गलत पब्लिश होने पर हिंदी के बड़े अखबारों में शुमार ‘अमर उजाला’ ने गलती मानी है। इस बारे में खेद भी जताया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट को लेकर खबर ब्रॉडकास्ट करने समेत अन्य मामलों में पिछले दिनों नोएडा के न्यूज चैनल 'नेशन लाइव' के खिलाफ स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की थी। इस मामले में ‘अमर उजाला’ ने खबर पब्लिश की थी, लेकिन उसमें ‘नेशन लाइव’ की जगह ‘न्यूज नेशन’ चैनल छप गया था।
मामला सामने आते ही अमर उजाला ने गलती मानते हुए अपनी वेबसाइट पर भूल सुधार पब्लिश किया है। अमर उजाला की ओर से इस भूल सुधार में कहा गया है, ‘अमर उजाला के नोएडा संस्करण में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कार्रवाई संबंधित खबर में भूलवश चैनल का नाम ‘न्यूज नेशन’ प्रकाशित हो गया है। इसका हमें खेद है। दरअसल यह कार्रवाई ‘नेशन लाइव’ चैनल पर की गई है।’
अमर उजाला की ओर से जताए गए खेद को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं-
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स अमर उजाला योगी आदित्यनाथ न्यूज नेशन नेशन लाइव माफीनामा