होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘अमर उजाला’ ने कुमार अतुल पर जताया और अधिक भरोसा, अब दी ये जिम्मेदारी

‘अमर उजाला’ ने कुमार अतुल पर जताया और अधिक भरोसा, अब दी ये जिम्मेदारी

लंबे अरसे से ‘अमर उजाला’ में कार्यरत कुमार अतुल ने पिछले साल 20 जून को बतौर समाचार संपादक अलीगढ़ यूनिट के प्रभारी संपादक की कमान संभाली थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) ने अलीगढ़ एडिशन में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत कुमार अतुल को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें रेजिडेंट एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे अरसे से ‘अमर उजाला’ में कार्यरत कुमार अतुल ने पिछले साल 20 जून को बतौर समाचार संपादक अलीगढ़ यूनिट के प्रभारी संपादक की कमान संभाली थी। अब करीब एक साल बाद मैनेजमेंट ने उन पर और भरोसा जताते हुए रेजिडेंट एडिटर के पद पर प्रमोट कर दिया है।

 कुमार अतुल को मीडिया में काम करने का करीब तीस साल का अनुभव है। वर्ष 1995 में कुमार अतुल ने दिल्ली से पत्रकारिता की शुरुआत की। वहां उन्होंने नेशनल ब्यूरो के लिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और पीआईबी, राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय भाजपा, आईसीसी आर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन, सीबीआई मुख्यालय और पश्चिमी कमान मुख्यालय चंडीगढ़ समेत कई महत्वपूर्ण बीट कवर कीं।

वह 'हिमालय दर्पण', 'जेवीजी टाइम्स', ‘दैनिक भास्कर’ और ‘दैनिक जागरण’ में भी सेवाएं दे चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो कुमार अतुल की उच्च शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने वहां से हिंदी से स्नातक और विधि स्नातक किया है।

कुमार अतुल ने आकाशवाणी के लिए समाचार परक कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। प्रेम चंद पुरस्कार से सम्मानित कुमार अतुल का साहित्य में भी अच्छा दखल है। उनकी कई कहानियाँ और कविताएं देश भर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने महानगर और पोल डांस जैसी चर्चित किताबें भी लिखी हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से कुमार अतुल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

टैग्स पत्रकार अमर उजाला अलीगढ़ न्यूज एडिटर प्रमोशन रेजिडेंट एडिटर कुमार अतुल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है