होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज : प्रतिष्ठित आचार्य करेंगे शिरकत
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज : प्रतिष्ठित आचार्य करेंगे शिरकत
मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हो रहे इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से आज नई दिल्ली में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे।
मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हो रहे इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। ज्योतिषाचार्यों की ओर से ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध, इतिहास में छिपे ज्योतिष के राज, भाग्य, ग्रहों की दशा, कुंडली, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष व वैदिक ज्योतिष जैसे कई विषयों पर विमर्श होगा।
यह महाकुंभ न केवल ज्योतिष में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक अद्वितीय अवसर होगा बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को भी सशक्त मंच प्रदान करेगा। श्रोता भी ज्योतिषाचार्यों से इन विषयों पर अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।
अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में पंडित केए दुबे पद्मेश, डॉ. पवन कुमार सिन्हा ‘गुरु जी’, पंडित लेखराज, अजय भांबी, पंकज खन्ना, आचार्य आनंद, अनुपम वी. कपिल, जय प्रकाश शर्मा आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री, संजीव नैयर, इंदु प्रकाश मिश्रा, संजू सिंह, मयंक शर्मा, रमेश सेमवाल, शैलेंद्र पाण्डेय, पं. डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव, नितीशा मल्होत्रा, डॉ. वाई राखी, अनिल वत्स, अरुण बंसल, प्रो. परमानंद भारद्वाज, प्रो. यशवीर सिंह और सुभेष शर्मन जैसे ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
टैग्स