होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'बिजनेस टुडे' में आलोक नायर को मिला ‘Strategic Business Unit’ का स्वतंत्र प्रभार
'बिजनेस टुडे' में आलोक नायर को मिला ‘Strategic Business Unit’ का स्वतंत्र प्रभार
‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) की लीडरशिप टीम को और मजबूती प्रदान करने के लिए इसमें बड़ा बदलाव किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) की लीडरशिप टीम को और मजबूती प्रदान करने के लिए इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत आलोक नायर अब स्वतंत्र रूप से पूरी ‘स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट’ (SBU) का चार्ज संभालेंगे।
वे सीधे ग्रुप के सीईओ दिनेश भाटिया को रिपोर्ट करेंगे। यह घोषणा इंडिया टुडे ग्रुप की टीम को आंतरिक रूप से की गई है।
बिजनेस टुडे के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आलोक नायर को ब्रैंड को सफलतापूर्वक ऊंचाई पर ले जाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अब यह जिम्मेदारी दी गई है।
अपनी इस जिम्मेदारी के तहत वह अब बिजनेस टुडे के व्यापार संचालन का स्वतंत्र रूप से नेतृत्व करेंगे।
टैग्स