होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Meta इंडिया के हेड अजीत मोहन ने दिया इस्तीफा, जॉइन की ये कंपनी

Meta इंडिया के हेड अजीत मोहन ने दिया इस्तीफा, जॉइन की ये कंपनी

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन ने 3 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन ने आज यानी 3 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत मोहन अब प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘स्नैप’ (Snap) से जुड़ गए हैं, जहां वह एशिया-प्रशांत (APAC) के प्रेजिडेंट के तौर पर काम करेंगे।

अजीत मोहन ने अपने पद से तत्काल रूप से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल अब उनकी जगह मनीष चोपड़ा लेंगे।

अजीत मोहन जनवरी 2019 में फेसबुक इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने उमंग बेदी की जगह ली थी, जिन्होंने अक्टूबर 2017 में पद छोड़ दिया था। मेटा से पहले  मोहन ने चार साल तक स्टार इंडिया की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा हॉटस्टार के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के रूप में कार्य किया है।

मेटा के ग्लोबल बिजनेस ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट निकोला मेंडेलसॉन का कहना है कि अजीत ने कंपनी के बाहर नए अवसर को देखते हुए मेटा से अपने पद को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने हमारे भारतीय ऑपरेशन के संचालन को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ताकि वे कई लाखों भारतीय व्यवसायों, पार्टनर्स और लोगों की सेवा कर सकें।’

उन्होंने आगे कहा कि हम भारत में अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हैं और काम संभालने के लिए हमारे पास मजबूत नेतृत्व की टीम है। हम अजीत के नेतृत्व व योगदान के लिए आभारी हैं और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।  

टैग्स फेसबुक अजीत मोहन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट मेटा इंडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है