होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में चलाए जा रहे इस विज्ञापन को एयर इंडिया ने बताया गलत, जारी किया नोटिस

मीडिया में चलाए जा रहे इस विज्ञापन को एयर इंडिया ने बताया गलत, जारी किया नोटिस

प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया और ओओएच के जरिए एक एडवर्टाइजिंग कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसमें एक ऐप के जरिए एयर इंडिया के मुफ्त टिकट का ऑफर दिया जा रहा है।  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया और ओओएच के जरिए एक एडवर्टाइजिंग कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसमें एक ऐप के जरिए एयर इंडिया के मुफ्त टिकट का ऑफर दिया जा रहा है।  इस ऐप के विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि यह एयर इंडिया के लिए बनाया गया है, लेकिन कंपनी ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने इसे लेकर बाकायदा एक नोटिस जारी किया है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के नोटिस में कहा गया है कि प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया और ओओएच में Builder.ai कंपनी की तरफ से एक एडवर्टाइजिंग कैंपेन चलाया जा रहा है। विज्ञापन में दावा है कि कंपनी ने एयर इंडिया के लिए एक ऐप का प्रोटोटाइप डेवलप किया है। यहां तक कि एक विज्ञापन में तो क्यूआर कोड भी दिया गया है, जो उस प्रोटोटाइप ऐप से लिंक है। कंपनी ने इस ऐप से दूरी बनाए रखने को कहा है।

एयर इंडिया ने कथित तौर पर यह भी कहा है कि वह Builder.ai के इस एडवर्टाइजिंग कैंपेन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है, जो एयर इंडिया के लिए एक ऐप का प्रोटोटाइप डेवलप करने का दावा कर रही है।

कंपनी ने कहा है कि यह ऐप एयर इंडिया का लोगो जरूर दिखा रहा है, लेकिन इसे डेवलप करने के लिए एयर इंडिया ने नहीं कहा है। ऐसे में कंपनी ने साफ किया है कि अगर इस ऐप के जरिए किसी के साथ कोई धोखाधड़ी होती है, तो इसके लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं होगी।

कंपनी ने यह भी कहा है कि विज्ञापन में कहा गया है कि इस ऐप को डाउनलोड करने वालों को एयर इंडिया की मुफ्त टिकट जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी ने साफ कहा है कि एयर इंडिया की तरफ से कोई मुफ्त टिकट नहीं दिया जा रहा है।  

टैग्स डिजिटल मीडिया ऐप प्रिंट मीडिया ओओएच एयर इंडिया एडवर्टाइजिंग कैंपेन मुफ्त टिकट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है