होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ‘Network18’ से जुड़े अहतेशम अली
इस बड़े पद पर ‘Network18’ से जुड़े अहतेशम अली
अहतेशम अली इससे पहले ‘एनडीटीवी’ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (Monetisation, Operations & Programmatic business) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
’नेटवर्क18’(Network18) ने अहतेशम अली को हेड (Programmatic Business & Operation) के पद पर नियुक्त किया है। अहतेशम अली इससे पहले ‘एनडीटीवी’ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (Monetisation, Operations & Programmatic business) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
वह इस न्यूज मीडिया कंपनी में करीब दस साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने फरवरी 2012 में यहां ऑपरेशंस और एनालिटिक्स हेड के तौर पर जॉइन किया था और तमाम भूमिकाएं निभाते हुए इस बड़े पद तक पहुंचे थे।
अपनी नई नियुक्ति के बारे में अली ने अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में प्रोग्रामैटिक बिजनेस और ऑपरेशंस हेड के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं।‘
अली को करीब 20 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘Indiatimes‘,‘AIDEM Ventures‘ और ‘Hewitt Associates India‘ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स नेटवर्क18 एनडीटीवी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट अहतेशम अली