होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Exit Poll में इन चैनलों ने मारी बाजी, लाइव शो में एग्जिट पोल एजेंसी के चेयरमैन रो पड़े

Exit Poll में इन चैनलों ने मारी बाजी, लाइव शो में एग्जिट पोल एजेंसी के चेयरमैन रो पड़े

लगभग सभी एजेंसियों ने एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत की बात कही थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लोकसभा चुनाव के परिणाम भले ही कांग्रेस और विपक्षी दलों के लिए कष्टकारी हों, लेकिन एग्जिट पोल करवाने वाली एजेंसियां और मीडिया संस्थान इससे बेहद खुश हैं। इस ख़ुशी से आशय उनके ‘भाजपा’ समर्थक होने से नहीं, बल्कि उनकी भविष्यवाणी सच होने से है। लगभग सभी एजेंसियों ने एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत की बात कही थी।

इन पोल का इतिहास कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहा है। 2014 में ज़रूर जैसा बताया गया था, परिणाम उसके आसपास रहे, लेकिन इससे पहले हकीकत और अनुमान के बीच काफी बड़ा फासला था। यही वजह रही कि 2019 के एग्जिट पोल आने के बाद भी लोग चौंकाने वाले परिणामों से इनकार नहीं कर रहे थे। अब जब सभी एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं, तो इनमें भरोसा बढ़ेगा और इस काम में लगी एजेंसियों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े नहीं किये जाएंगे। वैसे तो लगभग सभी एग्जिट पोल्स में मोदी लहर का जिक्र था, मगर सबसे सटीक अनुमान ‘आजतक’ का रहा। साथ ही, न्यूज 24 के लिए चाणक्य द्वारा किया गया सर्वे भी कसौटी पर खरा उतरा है। वहीं, एनडीटीवी के पॉलिटिकल एडिटर अखिलेश शर्मा का आंकलन भी सही बैठा है। उन्होने इसे लेकर 19 मई को ट्वीट किया है

 

‘आजतक एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में एनडीए को 339-365 सीटें मिलने की बात कही गई थी,जबकि यूपीए को 77-108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा+को 62-68, सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 और अन्य को 59-79 सीटें मिलने का अनुमान था। चुनाव परिणामों में ‘आजतक’ का एग्जिट पोल सबसे सटीक साबित नज़र आ रहा है। शाम 6 बजे तक एनडीए 347 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि यूपीए 86 तक ही सिमटकर रह गया है।  वहीं न्यूज24 के एग्जिट पोल ने बीजेपी को 300 (+-14) और एनडीए को 350(+-14) सीट दी गई थी। ऐसे में न्यूज 24 लगातार सही एग्जिट पोल देने के अपने इतिहास को एक बार फिर दोहरा गया।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के मामले में भी 'आजतक' चैनल का अनुमान लगभग सही रहा। यहां भाजपा 60 सीटें हासिल करती दिखाई दे रही है। हालांकि, सपा-बसपा गठबंधन अनुमानित आंकड़े से कुछ आगे (18) निकल गया है। इसी तरह बिहार और मध्य प्रदेश में भी चैनल ने जो अनुमान लगाया था, वही परिणाम बनकर सामने आये हैं। ‘आजतक एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में एनडीए को बिहार में 38-40 और मध्य प्रदेश में 26-28 सीटें मिलने की बात कही गई थी। मौजूदा वक़्त में दोनों ही राज्यों में एनडीए क्रमश: 37,28 तक पहुँच गया है।

लोकसभा चुनाव की वोटिंग ख़त्म होने के बाद 19 मई को एग्जिट पोल जारी हुए थे। इसमें एबीपी-नीलसन ने एनडीए को 277, यूपीए को 130, न्यूज़18 ने एनडीए को 366, यूपीए को 82, न्यूज़ एक्स ने एनडीए को 242, यूपीए को 164, टाइम्स नाउ ने एनडीए को 306, यूपीए को 132, इंडिया टीवी ने एनडीए को 300, यूपीए को 120, रिपब्लिक (सी वोटर) ने एनडीए को 287, यूपीए को 126 और आजतक ने एनडीए को 339-365 यूपीए को 77-108 सीटें मिलने की बात कही थी। ‘आजतक’ असल परिणामों के सबसे ज्यादा नज़दीक रहा है।

अपनी इस सफलता पर जहां चैनल की टीम ख़ुशी से फूली नहीं समा रही है, वहीं सर्वे की ज़िम्मेदारी सँभालने वाले प्रदीप गुप्ता इस मौके पर भावुक हो गए। ‘इलेक्शन ब्रेकिंग’ कार्यक्रम के दौरान जब वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने प्रदीप की तारीफ करते हुए कहा, ‘आपने उल्लेखनीय काम किया है’ तो प्रदीप गुप्ता अपनी ख़ुशी को आंसुओं के रूप में सामने आने से नहीं रोक सके। उन्होंने कहा कि ये मेरी टीम की मेहनत का नतीजा है।

प्रदीप गुप्ता का विडियो आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स आजतक कांग्रेस भाजपा बीजेपी चुनाव 2019 एग्जिट पोल चुनाव सर्वेक्षण
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

19 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago