होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एनएस राजन बने ASCI के नए चेयरमैन

एनएस राजन बने ASCI के नए चेयरमैन

August One Partners LLP के डायरेक्टर एनएस राजन को 'एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (एएससीआई) का चेयरमैन चुना गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘अगस्त वन पार्टनर्स एलएलपी’ (August One Partners LLP) के डायरेक्टर एनएस राजन को 'एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (एएससीआई) का चेयरमैन चुना गया है। एएससीआई की 36वीं वार्षिक आम बैठक के तुरंत बाद आयोजित की गई बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई।

एनएस राजन एक जनसंपर्क (पीआर) अनुभवी हैं। पीआर इंडस्ट्री में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। इससे पहले वह 'ओम्नीकॉम ग्रुप' (Omnicom Group) की कंपनी 'केचम संपर्क' (Ketchum Sampark) के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

वहीं, ‘मैरिको लिमिटेड’ (Marico Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ सौगात गुप्ता को काउंसिल का वाइस चेयरमैन चुना गया है, जबकि ‘आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया’ (IPG Mediabrands India) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शशिधर सिन्हा को मानद कोषाध्यक्ष (Honorary Treasurer) नियुक्त किया गया है।

वहीं, निवर्तमान चेयरमैन (outgoing chairman) सुभाष कामथ अब बोर्ड की सलाहकार समिति का हिस्सा होंगे, जो अन्य गतिविधियों के साथ, संगठन के नए इनीशिएटिव्स का मार्गदर्शन करेंगे। बता दें कि ‘लिंटास इंडिया’ (Lintas India) के ग्रुप सीईओ विराट टंडन और जीएमएस इंडिया (GMS India) (मेटा) के डायरेक्टर अरुण श्रीनिवास को बोर्ड की इस मीटिंग में शामिल किया गया था।

वहीं, 'August One Partners LLP' के डायरेक्टर एनएस राजन को भी दोबारा वाइस चेयरमैन चुना गया है। इन पदों पर चुनाव के साथ ही एएससीआई की 35वीं वार्षिक आम सभा के बाद हुई बोर्ड बैठक में पूर्व में शुरू की गईं कई पहलों (initiatives) के लिए निरंतरता सुनिश्चित की गई।


टैग्स एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया एएससीआई चेयरमैन एनएस राजन अगस्त वन पार्टनर्स एलएलपी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

19 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago