होम / एडमिशन-जॉब्स / माखनलाल विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तरह कर सकते हैं आवेदन
माखनलाल विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तरह कर सकते हैं आवेदन
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में संचालित होने वाले मीडिया, संचार तथा कंप्यूटर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके तहत एमए (पत्रकारिता), एमए (जनसंचार), एमए (विज्ञान एवं जनसंपर्क), एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमएससी (फिल्म प्रॉडक्शन), एमएससी (नवीन मीडिया), एमबीए (मीडिया व्यवसाय प्रबंधन) और एमसीए के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन में कहा गया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.mcu.ac.in अथवा https://mcrpv.mponline.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2019 रखी गई है।
विज्ञापन के अनुसार, पाठ्यक्रमों में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा 9 जून 2019 को विभिन्न स्थानों पर आयोजित लिखित परीक्षा तथा उसके बाद आयोजित साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार दिया जाएगा। इस बारे में इच्छुक आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in अथवा फोन नंबर 0755-2553523 पर संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं-
टैग्स प्रवेश प्रक्रिया माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय