होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV: ओपन ऑफर में खरीदे गए शेयरों के लिए अब अतिरिक्त भुगतान करेगा अडानी ग्रुप

NDTV: ओपन ऑफर में खरीदे गए शेयरों के लिए अब अतिरिक्त भुगतान करेगा अडानी ग्रुप

एनडीटीवी (NDTV) में ओपन ऑफर के तहत की गई शेयरों की खरीदारी में फंसे एक पेंच को दूर करने का मन बना लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी (NDTV) में ओपन ऑफर के तहत की गई शेयरों की खरीदारी में फंसे एक पेंच को दूर करने का मन बना लिया है। दरअसल अडानी ग्रुप ने ओपन ऑफर के तहत खरीदे गए NDTV के शेयरों के लिए अब अतिरिक्त कीमत का भुगतान करने का फैसला किया है। यानी अब एनडीटीवी के उन शेयरधारकों को भुगतान की जाने वाली राशि बढ़ायी जाएगी, जिन्होंने इस समूह के ओपन ऑफर में अपने शेयरों की पेशकश की थी। अडानी ग्रुप अब माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स को भी प्रमोटर्स के बराबर रकम देगा।

हालांकि इसका मतलब होगा कि अगानी ग्रुप माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स को 48.65 रुपये प्रति शेयर की अतिरिक्त कीमत देगा।

दरअसल, टेकओवर नियमों के मुताबिक सभी शेयरहोल्डर्स को बराबर कीमत दी जानी चाहिए, लेकिन पहले इस मामले में ऐसा नहीं हुआ था। इसलिए माना जा रहा था कि मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) इस मामले में कार्रवाई कर सकता है।
लेकिन अब यह निर्णय लेकर अडानी ग्रुप ने इस पेच को भी दूर कर दिया है।

एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका राय ने एनडीटीवी में अपनी 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी में से 27.26 प्रतिशत हिस्सा अडानी ग्रुप को बेच दिया था। अडानी की कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट (RRPR Holding Pvt.) ने रॉय  दंपति से 27.26 फीसदी हिस्सेदारी 342.65 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदी, जबकि माइनोरिटी स्टेकहोल्डर्स को ओपन ऑफर में 294 रुपए प्रति शेयर की पेशकश की गई थी। 

बता दें कि प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने के बाद एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी 64.7 फीसदी हो गई है।  

 
 


टैग्स एनडीटीवी अडानी ग्रुप शेयर ओपन ऑफर
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

3 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

15 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

15 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago