होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अडाणी ग्रुप में संजय पुगलिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

अडाणी ग्रुप में संजय पुगलिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

अडाणी ग्रुप ने वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल संजय पुगलिया को कॉरपोरेट ब्रैंड कस्टोडियन (CBC) का हेड नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

अडाणी ग्रुप ने वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल संजय पुगलिया को कॉरपोरेट ब्रैंड कस्टोडियन (CBC) का हेड नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 26 मई 2025 से प्रभावी है और वे प्रणव अडाणी को रिपोर्ट करेंगे।

संजय पुगलिया इस पद पर अमन सिंह की जगह लेंगे, जो अब स्ट्रैटेजी एंड चेयरमैन ऑफिस के प्रेजिडेंट व हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस करेंगे। इसके अलावा वे एपेक्स (APEX) के कन्वीनर की भूमिका में भी बने रहेंगे। अमन सिंह मई 2024 से चेयरमैन ऑफिस और CBC दोनों जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के नाम से जारी कंपनी के नोट में कहा गया है, "संजय एक अत्यंत सम्मानित मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता, ब्रॉडकास्टिंग और बिजनेस न्यूज में चार दशक से अधिक का अनुभव है। NDTV का नेतृत्व संभालने से पहले उन्होंने CNBC आवाज, स्टार न्यूज, जी न्यूज, आजतक, बिजनेस स्टैंडर्ड और नवभारत टाइम्स जैसे संस्थानों में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिका निभाई है।

भारत के राजनीतिक और कारोबारी परिदृश्य की उनकी गहरी समझ और जनभावना को समझने की उनकी क्षमता उन्हें रणनीतिक संचार का एक विश्वसनीय चेहरा बनाती है। CBC हेड की भूमिका, AMG मीडिया नेटवर्क्स के CEO के रूप में उनके मौजूदा कार्य के साथ मिलकर, ग्रुप के रणनीतिक संवाद में उनकी यात्रा का स्वाभाविक विस्तार है।”

इस नियुक्ति को अडाणी ग्रुप के रणनीतिक ब्रैंड संचार और प्रतिष्ठा प्रबंधन को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है