होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अडानी एंटरप्राइजेज ने मीडिया बिजनेस में रखा कदम, इस नाम से बनाई कंपनी
अडानी एंटरप्राइजेज ने मीडिया बिजनेस में रखा कदम, इस नाम से बनाई कंपनी
‘अडानी’ (Adani) ग्रुप से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार अडानी ग्रुप ने मीडिया बिजनेस में कदम रख दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘अडानी’ (Adani) ग्रुप से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार अडानी ग्रुप ने मीडिया बिजनेस में कदम रख दिया है। दरअसल, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को पूर्ण स्वामित्व वाली अपनी सहायक कंपनी (subsidiary) ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स’ (AMG Media Networks) के गठन की घोषणा की है।
इस कंपनी का गठन 26 अप्रैल को किया गया था। इस इकाई का गठन एक-एक लाख रुपये की शुरुआती अधिकृत और चुकता शेयर पूंजी (initial authorised and paid-up share capital) के साथ किया गया है।
अडानी ग्रुप की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि यह कंपनी विभिन्न प्रकार की मीडिया गतिविधियों जैसे-पब्लिशिंग, एडवर्टाइजिंग, ब्रॉडकास्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन आदि का कामकाज करेगी।
इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि ‘एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड’ नियत समय में अपना व्यवसाय संचालन (business operations) शुरू करेगी।
टैग्स अडानी ग्रुप अडानी समूह मीडिया बिजनेस एएमजी मीडिया नेटवर्क