होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, शोक में इंडस्ट्री
बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, शोक में इंडस्ट्री
अभिनेता व बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन गया। वह 40 साल के थे। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
अभिनेता व बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन गया। वह 40 साल के थे। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं, लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है और जब गुरुवार सुबह उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम किया गया।
सिद्धार्थ के निधन के बाद पुलिस इस मामले को करीब से देख रही है। पुलिस को अभी तक निधन को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं दिखाई दी है। फिलहाल पुलिस को फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां रीता शुक्ला और दो बहनें हैं। सिद्धार्थ के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है। तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Oh god, it’s really shocking n heartbreaking, my condolences to the family n prayers for the departed soul ? Om Shanti https://t.co/BuyIepJjEi
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) September 2, 2021
BREAKING: Actor Siddharth Shukla dead after a heart attack, Mumbai’s Cooper Hospital confirms the news pic.twitter.com/7kLO1MQKyL
— Shiv Aroor (@ShivAroor) September 2, 2021
OMG!!! This is So Shocking!!! Words will fail to describe the shock and sense of loss of his near and dear ones !!! May he res in peace !!! ?? No yaar !!!! https://t.co/HmcF1ppJFX
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) September 2, 2021
Shocked and sad to know about Sidharth Shukla. Gone too soon. Prayers. Rest in peace. ???
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 2, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रहे थे और उनके अंदाज को फैन्स ने बहुत पसंद भी किया था। यही नहीं, वह आखिरी बार भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आए थे, जोकि पिछले हफ्ते ही प्रसारित किया गया था।
मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान ‘बालिका वधू’ सीरियल से बनी थी, जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था।
टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। साल 2014 में आई ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनिया’ फिल्म में वह दिखाई दिए। इसी साल (2021) उनकी ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफल’ नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उनकी एक्टिंग व स्टाइल को भी फैन्स का खूब प्यार मिला था। सिद्धार्थ को रियलिटी किंग कहना भी गलत नहीं होगा। वह खतरों के खिलाड़ी के भी विनर रहे थे और बिग बॉस 13 के भी। सिद्धार्थ शुक्ला के हिट सीरियल्स में 'दिल से दिल तक' और 'बालिका वधू' शामिल है।
टैग्स निधन सिद्धार्थ शुक्ला