होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिंदी न लगाने पर ‘नेताजी’ ने महिला पत्रकार से कह दिया कुछ ऐसा, अब मिला नोटिस
बिंदी न लगाने पर ‘नेताजी’ ने महिला पत्रकार से कह दिया कुछ ऐसा, अब मिला नोटिस
महिला पत्रकार ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना को शेयर करते हुए कहा कि यह उसका निजी मामला है कि वह बिंदी पहने अथवा नहीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
महाराष्ट्र में सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नेता संभाजी भिड़े ने महज इस कारण महिला रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया कि रिपोर्टर ने माथे पर बिंदी नहीं लगाई हुई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के बाद भिड़े वहां से निकल रहे थे, इसी बीच ‘शाम टीवी न्यूज’ (Saam TV News) की महिला पत्रकार ने भिड़े को रोक लिया और उनकी बाइट लेने का प्रयास करने लगीं। लेकिन भिड़े ने महिला पत्रकार को बाइट देने से इनकार कर दिया।
ऑन कैमरा संभाजी भिड़े का कहना था कि प्रत्येक महिला ‘भारतमाता’ है और ‘भारतमाता’ विधवा नहीं हो सकती है। संभाजी भिड़े ने महिला पत्रकार से कहा कि उसे 'विधवा' की तरह नहीं दिखना चाहिए और बाइट लेने के लिए आने से पहले माथे पर बिंदी जरूर लगानी चाहिए। इसके बाद टीवी चैनल की यह क्लिप वायरल हो गई।
वहीं, महिला पत्रकार ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना को शेयर करते हुए कहा कि यह उसका निजी मामला है कि वह बिंदी पहने अथवा नहीं। अपने ट्वीट में महिला पत्रकार का कहना है, ‘हम लोगों की उम्र देखकर उनका सम्मान करते हैं। लेकिन लोगों को भी सम्मान के लिए योग्य होना चाहिए। यह मेरी निजी पसंद है कि मैं बिंदी पहनूं या नहीं। यह एक लोकतंत्र है।’
आज माझ्यासोबत घडलेला हा सगळा प्रकार.. आपण एखाद्याचं वय बघून त्याला मान देतो मात्र, समोरची व्यक्ती देखील त्या पात्रतेची असावी लागते. मी टिकली लावावी-लावू नये किंवा कधी लावावी हा माझा अधिकार आहे. आपण लोकशाही असलेल्या देशात राहतोय. #democracy #freedom pic.twitter.com/wraTJf8mRn
— Rupali B. B (@rupa358) November 2, 2022
अब राज्य महिला आयोग की ओर से भिड़े को इस बाबत नोटिस भेजा गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भिड़े के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि एक महिला अपने काम की गुणवत्ता से जानी जाती है। इस तरह की टिप्पणी एक महिला के गौरव और सामाजिक कद के लिए अपमानजनक है।‘
साम टीव्हीच्या महिला पत्रकाराला तु टिकली लावली नाही म्हणून तुझ्याशी बोलणार नाही असे सांगत त्या महिलेचा आणि पत्रकारितेचाही अपमान करणार्या संभाजी भिडेंचा निषेध आहे.
— Rupali Chakankar (@ChakankarSpeaks) November 2, 2022
याआधी ही महिलांना हीन समजणारी, तुच्छतादर्शक वक्तव्य त्यांनी वारंवार केली आहेत त्यांची मनोवृत्ती यातून दिसून येते.1/2 pic.twitter.com/fVmxNdMivo
टैग्स नोटिस महिला पत्रकार इंटरव्यू बिंदी रूपाली चाकणकर संभाजी भिड़े