होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP समूह को मिली नई HR हेड

ABP समूह को मिली नई HR हेड

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ लिमिटेड’ में भी वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुकी हैं एबीपी न्यूज की नई एचआर हेड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Network) से एक बड़ी खबर है। दरअसल, यहां पर कविता डासन (Kavita Dasan) को नया एचआर हेड बनाया गया है। एबीपी न्यूज नेटवर्क को जॉइन करने से पहले कविता ‘डीएचएफएल’ (DHFL) कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (एचआर) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

विभिन्न मीडिया संस्थानों में एचआर के क्षेत्र में काम करने का कविता को काफी अनुभव है। वह ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ लिमिटेड’ (Zee Entertainment Enterprise Ltd) में भी वाइस प्रेजिडेंट (एचआर) के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) के एचआर डिपार्टमेंट में भी काम कर चुकी हैं। यहां उन्होंने करीब डेढ़ साल (नवंबर 2006-मार्च 2008) तक काम किया था। इसके बाद उन्होने 'विहान नेटवर्क्स लिमिटेड' (Vihaan Networks Ltd) में बतौर चीफ मैनेजर जॉइन कर लिया। हालांकि उनकी यह पारी काफी छोटी रही और मात्र नौ महीने में ही उन्होंने यहां से छोड़कर 'डीसीएम श्रीराम लिमिटेड' (DCM SHRIRAM LTD) कंपनी को बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर) जॉइन कर लिया।

करीब तीन साल आठ महीने इस कंपनी में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद कविता ने वर्ष 2102 में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ लिमिटेड’ (Zee Entertainment Enterprise Ltd) का दामन थाम लिया और वाइस प्रेजिडेंट (एचआर) के तौर पर करीब चार साल नौ महीने की पारी खेली और यहां से फिर ‘डीएचएफएल’ (DHFL) होते हुए उन्होंने अब एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर एचआर हेड जॉइन किया है। कविता ने वर्ष 1998 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (बीकॉम) किया है। इसके बाद उन्होंने आईआईएम कोलकाता से ह्यूमन रिसोर्स में आगे की पढ़ाई की है।

टैग्स एबीपी न्यूज एबीपी न्यूज नेटवर्क कविता डासन एचआर हेड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है