होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिहार चुनाव के लिए ABP न्यूज ने कसी कमर, लाया कई विशेष कार्यक्रम
बिहार चुनाव के लिए ABP न्यूज ने कसी कमर, लाया कई विशेष कार्यक्रम
बिहार की राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी बीच एबीपी न्यूज (ABP News) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विशेष कार्यक्रमों के प्रसारण की घोषणा कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
बिहार की राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी बीच एबीपी न्यूज (ABP News) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विशेष कार्यक्रमों के प्रसारण की घोषणा कर दी है, जो राज्य के दर्शकों को चुनाव और राजनेताओं से जुड़ी पल-पल की खबर देंगे।
गौरतलब है कि बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। महामारी को देखते हुए इस साल रैलियों और सभाओं के बजाए डिजिटल अभियान और टेलीविजन कवरेज चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए एबीपी न्यूज ने अपनी लोकप्रिय सीरीज ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ के तहत विशेष कार्यक्रमों का लॉन्च किया है, जो इस चुनावी सीजन में दर्शकों को चुनाव से जुड़ी पल-पल की खबर की जानकारी देंगे।
सबसे संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ अपने विशेष सम्मेलन, शिखर सम्मेलन और कई शोज जैसे ‘बिहार यात्रा’, ‘गजब हो बिहार के लाला’, ‘बिहार के बाहुबली’ और ‘बिहारः वार या पलटवार’ के माध्यम से दर्शकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा।
वहीं चैनल ने ‘शिखर सम्मेलन’ का आयोजन भी दो संस्करणों में करने की घोषणा की है, जिसमें न सिर्फ शीर्ष पायदान के राजनेता बल्कि बिहार से अन्य प्रख्यात दिग्गज भी हिस्सा लेंगे, जो आगामी चुनावों और इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
एक नया शो बिहार यात्रा दर्शकों को रोजाना बिहार के चुनावों की जमीनी हकीकत से रूबरू कराएगा। वहीं वन-ऑन-वन इंटरव्यू सीरीज ‘गजब हो बिहार के लाला’ में बिहार के चुनावों से जुड़े राजनीतिक और गैर-राजनीतिक दिग्गजों के बीच चर्चा और विचार-विमर्श को प्रस्तुत किया जाएगा।
एक और अनूठे शो ‘बिहार के बाहुबली’ की मेजबानी बिहार के सेलेब्रिटी द्वारा की जाएगी, जो राज्य के कुख्यात राजनीतिक बाहुबलियों के जीवन की कहानी पर रोशनी डालेंगे। विशेष रूप से बिहार के चुनावों पर आधारित डीबेट शो सीरीज ‘बिहारः वार या पलटवार’ में बिहार के जाने माने चेहरे चर्चा के मंच पर दिखाई देंगे। यही पैनल बिहार के चुनावों के सम्पूर्ण प्रोग्राम में चर्चाओं की मेजबानी करेगा।
इसके अलावा, अपने रीसर्च पार्टनर सी-वोटर के सहयोग से एबीपी न्यूज, बिहार चुनावों के रुझानों के आधार पर दर्शकों के लिए ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल भी प्रस्तुत करेगा।
अंत में टीवी पर इन कार्यक्रमों के प्रसारण के अलावा चैनल डिजिटल माध्यमों पर भी सक्रिय रहेगा, एबीपी लाइव और एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिहार चुनावों का व्यापक एवं एक्सक्लूसिव कवरेज प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पाडे ने कहा, ‘बिहार चुनावों के लिए इस नई श्रृंखला के साथ, हम दर्शकों को चुनाव के बारे में सबसे सटीक और सबसे उत्कृष्ट जानकारी प्रदान करते हुए, उन्हें बेजोड़ कवरेज उपलब्ध कराना चाहते हैं। हम हर इंटरैक्टिव जानकारी, उतकृष्ट कवरेज, स्टोरी टैलिंग और इंटरव्यू के माध्यम से अपने दर्शकों तक पल-पल की खबर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खबरों के नजरिए से मुख्य दिनों की बात करें तो एबीपी न्यूज हमेशा से निर्विवादित लीडर रहा है। हमें उम्मीद है कि अपनी इस नई पेशकश के साथ हम आने वाले दिनों में भी दर्शकों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करेंगे।’
टैग्स एबीपी न्यूज स्पेशल प्रोग्राम बिहार चुनाव