होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP नेटवर्क से जुड़ीं रूपाली फर्नांडीज, निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी
ABP नेटवर्क से जुड़ीं रूपाली फर्नांडीज, निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी
अपने करियर में रूपाली ने मैट्रिक्स टैलेंट मैनेजमेंट, एचटी मीडिया, डिज्नी स्टार, बीएजी नेटवर्क और द इंडियन एक्सप्रेस जैसे कई प्रतिष्ठित ऑर्गनाइजेशंस के साथ काम किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एबीपी नेटवर्क (ABP Network) ने तत्काल प्रभाव से रूपाली फर्नांडीज ( Rupali Fernandes) को अपना चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नियुक्त किया है। रूपाली पर एबीपी नेटवर्क के तमाम चैनल्स, लाइव इवेंट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑर्गनाइजेशन के लिए रेवेन्यू जनरेट करने की जिम्मेदारी होगी।
वह सीधे एबीपी नेटवर्क के सीईओ (CEO) अविनाश पांडे को रिपोर्ट करेंगी।
दो दशक से भी अधिक अपने करियर में रूपाली ने मैट्रिक्स टैलेंट मैनेजमेंट, एचटी मीडिया, डिज्नी स्टार, बीएजी नेटवर्क और द इंडियन एक्सप्रेस जैसे कई प्रतिष्ठित ऑर्गनाइजेशंस के साथ काम किया है।
मैट्रिक्स में ब्रैंड पार्टनरशिप की हेड के तौर पर उन्होंने मूवी, म्यूजिक और स्पोर्ट्स डोमेन से जुड़ीं प्रतिभाओं के लिए ब्रैंड पार्टनरशिप और सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट को मैनेज किया। उन्होंने D2C ब्रैंड्स में डिजिटल एसोसिएशन के लिए जुड़े इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी काम किया है।
रूपाली फर्नांडीज की नियुक्ति पर एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, 'हम अपने एबीपी नेटवर्क परिवार में रूपाली को शामिल करके बेहद खुश हैं। वह इस ऑर्गनाइजेशन में ढेर सारा अनुभव लेकर आयी हैं, जो हमारे मूल्यों और दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाता है। हमारी लीडरशिप टीम में एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वह हमारी भविष्य की योजनाओं को आकार देने और हमारी ग्रोथ स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उत्सुकतापूर्वक हम उनके बहुमूल्य योगदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'
एबीपी नेटवर्क की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर रूपाली फर्नांडीस ने कहा, 'एबीपी नेटवर्क से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसके बदलाव और ग्रोथ के अगले चरण में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
टैग्स एबीपी नेटवर्क रूपाली फर्नांडीज