होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP नेटवर्क की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर रूपाली फर्नांडिस ने दिया इस्तीफा

ABP नेटवर्क की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर रूपाली फर्नांडिस ने दिया इस्तीफा

ABP नेटवर्क की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) रुपाली फर्नांडिस ने मीडिया हाउस से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

ABP नेटवर्क की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) रूपाली फर्नांडिस ने मीडिया हाउस से इस्तीफा देने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह सभी टॉप मैनेजमेंट अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह घोषणा की गई।

रूपाली फर्नांडिस पिछले दो वर्षों से ABP नेटवर्क के राजस्व संचालन का नेतृत्व कर रही थीं। उन्होंने लीनियर और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने इवेंट्स, ब्रैंडेड कंटेंट और पारंपरिक स्पॉन्सरशिप के माध्यम से व्यवसाय के विस्तार और विभिन्न राजस्व स्रोतों को बढ़ाने में भी योगदान दिया।

रूपाली फर्नांडिस ने ABP नेटवर्क में रणनीतिक साझेदारियों और नवाचार आधारित राजस्व मॉडल को बढ़ावा दिया। उनके पास मीडिया, विज्ञापन और ब्रैंड साझेदारी में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। ABP नेटवर्क से पहले, उन्होंने जून 2021 से जून 2023 तक Matrix IEC में ब्रैंड पार्टनरशिप हेड के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सेलिब्रिटी ब्रैंड एंडोर्समेंट डील्स को अंजाम दिया, जिसमें विक्की कौशल (Charged by Thums Up), वरुण धवन (Maruti Suzuki), आलिया भट्ट और राम चरण (Frooti) के साथ किए गए करार शामिल हैं।

इसके अलावा, उन्होंने Disney Star में भी दो दशकों से अधिक समय तक विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं। बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- इमर्जिंग स्पोर्ट्स (2018-2020), उन्होंने इंडियन सुपर लीग (ISL), प्रीमियर लीग और ग्रैंड स्लैम टेनिस जैसे प्रीमियम स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का संचालन किया। इससे पहले, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट– ऐड शार्प, एडवर्टाइजिंग सेल्स और स्ट्रैटेजी (2014-2017) के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय विज्ञापनदाताओं को ऑनबोर्ड करने और STAR Plus तथा STAR Gold के लिए प्रिंट विज्ञापनदाताओं को डिजिटल माध्यमों में लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

STAR Plus के लिए बतौर नेशनल सेल्स हेड (2008-2014), उन्होंने विज्ञापन बिक्री का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत The Indian Express से की थी, जहाँ उन्होंने FMCG और वित्तीय क्षेत्रों की बड़े स्तर की प्रिंट विज्ञापन अभियानों का संचालन किया।

फिलहाल, रूपाली फर्नांडिस का अगला कदम क्या होगा, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि जून 2023 में ABP नेटवर्क के तत्कालीन CEO अविनाश पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह 2005 में ABP नेटवर्क से जुड़े थे और 2019 में CEO बने थे। उनके इस्तीफे के बाद, संगठन के संचालन की जिम्मेदारी ध्रुब मुखर्जी के नेतृत्व में आई थी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

18 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago