होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी मीडिया’ और अभय ओझा की राहें हुईं जुदा

‘जी मीडिया’ और अभय ओझा की राहें हुईं जुदा

‘जी मीडिया‘ में अभय ओझा चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार, ‘जी मीडिया’ और अभय ओझा के रास्ते अलग हो गए हैं। ‘जी मीडिया‘ में अभय ओझा चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

जी मीडिया के सभी लीडर्स को एक ई-मेल में कंपनी ने बताया कि अभय ओझा अब ZMCL के साथ नहीं हैं। 4 मई की दोपहर से उनकी सेवाएं समाप्त हो गई हैं। फिलहाल डॉ. इदरीस लोया ओझा की जगह लेंगे। डॉ. इदरीस लोया इससे पहले एस्सेल ग्रुप में ग्रुप चीफ टेक्नोलॉजी इनोवेशन ऑफिसर थे। इसके पहले वह Navtech Pte. Ltd., Jwlrai Pte. Ltd, सोनी सिंगापुर, सैमसंग सेमीकंडक्टर और NIT रायपुर के साथ जुड़े हुए थे। डॉ. लोया के पास तीन दशकों से अधिक का अनुभव है और वह इनोवेशन एडॉप्शन और टेक्नोलॉजी कमर्शिलाइजेशन में माहिर हैं।

वहीं, अभय ओझा का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है। अभय ओझा ने फरवरी 2022 में ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) को जॉइन किया था। तब उन्हें क्लस्टर-3 का हेड (P&L) नियुक्त किया गया था।

चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पद पर नियुक्ति से पहले अभय ओझा को ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘विऑन’ (WION) को छोड़कर सभी लिनियर चैनल्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इससे पहले वह ‘चंगा’ (Changa) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘एचयूएल’ (HUL) और ‘स्टार’ (Star) में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।

‘देवी अहिल्याबाई कॉलेज’, इंदौर से साइंस ग्रेजुएट अभय ओझा ने ‘इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी’ से एमबीए (मार्केटिंग) की पढ़ाई की है।

टैग्स जी मीडिया इस्तीफा जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड अभय ओझा रिजाइन चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है