होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस न्यूज चैनल से हुई बड़ी गलती, आमिर खान को बना दिया हत्यारोपित
इस न्यूज चैनल से हुई बड़ी गलती, आमिर खान को बना दिया हत्यारोपित
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल में अकसर कई बड़ी-बड़ी गलतियां देखने को मिलती रहती हैं। इस बार फिर एक बड़ी गलती सामने आयी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल में अकसर कई बड़ी-बड़ी गलतियां देखने को मिलती रहती हैं। इस बार फिर एक बड़ी गलती सामने आयी है। दरअसल, ‘अबी न्यूज’ नाम के एक चैनल ने सोमवार को दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी की जगह गलती से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तस्वीर दिखा दी।
चैनल की इस हरकत पर उसकी जबरदस्त आलोचना शुरू हो गई। यहां तक कि पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी चैनल पर सवाल खड़े कर दिए। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत इस खबर का स्क्रीन शॉट्स शेयर किया और चैनल पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘हम नहीं जानते थे कि भारतीय अभिनेता पिछले 17 साल से पाकिस्तान में हैं। इस चैनल को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है।
Headline: After 17 years MQM leader Amir Khan exonerated in a murder case.
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) April 16, 2020
Didn't know Indian actor Amir Khan was in Pakistan for the last 17 years.. pic.twitter.com/YcUmg6LKfk
दरअसल, हुआ यूं कि पाकिस्तान की अदालत ने मुजाहिर कौमी आंदोलन-हक्की (एमक्यूएम) के नेता आमिर खान को दोहरे हत्याकांड के मामले में 17 साल बाद दोषमुक्त किया। अबी न्यूज ने गलती से इस आमिर की जगह बॉलीवुड के आमिर खान की तस्वीर लगा दी। हालांकि, चैनल ने इस गलती को तुरंत सुधारा, पर तब तक यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी।
यह तस्वीर वायरल होने से आमिर के फैन्स भी काफी खफा हैं। हालांकि, चैनल की इस गलती पर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं।
टैग्स न्यूज चैनल पाकिस्तान अबी न्यूज आमिर खान