होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विनीत जैन के विजन और नेतृत्व में टाइम्स ग्रुप ने कुछ यूं फैलाए हैं अपने ‘पंख’
विनीत जैन के विजन और नेतृत्व में टाइम्स ग्रुप ने कुछ यूं फैलाए हैं अपने ‘पंख’
‘टाइम्स समूह’ (Times Group) में MoU (memorandum of understanding) की खबरों के बीच माना जा रहा है कि विनीत जैन नवविभाजित मीडिया समूह के टीवी, डिजिटल और एंटरटेनमेंट बिजनेस को संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘टाइम्स समूह’ (Times Group) में MoU (memorandum of understanding) की खबरों के बीच माना जा रहा है कि विनीत जैन नवविभाजित मीडिया समूह के टीवी, डिजिटल और एंटरटेनमेंट बिजनेस को संभालेंगे।
अशोक जैन और इंदु जैन के सुपुत्र विनीत जैन (59) का जन्म कोलकाता में वर्ष 1964 में हुआ था। अपने बड़े भाई समीर जैन के बिजनेस में आने के एक दशक से अधिक समय बाद उन्होंने वर्ष 1987 में ‘टाइम्स ग्रुप’ जॉइन किया था।
‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्विट्जरलैंड’ (American College of Switzerland) से ग्रेजुएट विनीत जैन जल्द ही ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) में मैनेजिंग डायरेक्टर हो गए।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के फ्लैगशिप के तहत एक पारंपरिक पब्लिशिंग बिजनेस के रूप में शुरू हुए विविधीकरण और विस्तार के पीछे विनीत जैन की अहम भूमिका रही है। उनके विजन और नेतृत्व में टाइम्स ग्रुप ने मीडिया स्पेक्ट्रम-इंटरनेट, रेडियो, म्यूजिक, न्यूज, टेलीविजन, ओटीटी और आउट-ऑफ-होम में अपने पंख फैलाए हैं। इस विभाजन के साथ ही टाइम्स ग्रुप में एमडी के रूप में उनके 36 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें वर्ष 2013 में 'इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर' (IPOY) भी नामित किया जा चुका है।
विनीत जैन को ब्रॉडकास्ट, रेडियो मिर्ची, एंटरटेनमेंट (ENIL) और अन्य बिजनेस जैसे फिल्मफेयर, फेमिना के साथ-साथ उनके ऑनलाइन एडिशन भी मिलेंगे। ‘ईटी मनी’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ भी उनके पास बना रहेगा।
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस MoU के तहत उनके बड़े भाई समीर जैन को समूह के पूरे प्रिंट बिजनेस जैसे- ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इकनॉमिक टाइम्स’, ‘नवभारत टाइम्स’ और ‘विजय कर्नाटक’ के साथ-साथ इनके ऑनलाइन एडिशन का पूरा कारोबार मिलेगा।
टैग्स प्रिंट टाइम्स ग्रुप बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड प्रिंट न्यूज विनीत जैन समीर जैन बंटवारा