होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैंसर से जूझ रहे 9X Media के एमडी प्रदीप गुहा, हालत गंभीर
कैंसर से जूझ रहे 9X Media के एमडी प्रदीप गुहा, हालत गंभीर
मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘9एक्स मीडिया’(9X Media) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुहा गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें लिवर कैंसर है। मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं और शुक्रवार की सुबह उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
गुहा के परिवार की ओर से जारी एक स्टेमटमेंट के अनुसार, ‘करीब तीन हफ्ते पहले प्रदीप गुहा को लिवर कैंसर (चौथे चरण) का पता चला था। मुंबई में सबसे अच्छे विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। स्लोअन केटरिंग, न्यूयॉर्क के कैंसर रोग विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया जा रहा है।‘
इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, ‘दुर्भाग्य से, रोग की आक्रामक प्रकृति के कारण उनकी हालत में तेजी से गिरावट आई है। अगले दो-तीन दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।’
टैग्स प्रदीप गुहा कैंसर मैनेजिंग डायरेक्टर 9एक्स मीडिया एमडी प्रबंध निदेशक