होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee News के न्यूज रूम में पहुंचा कोरोना, 28 एंप्लाईज मिले पॉजिटिव
Zee News के न्यूज रूम में पहुंचा कोरोना, 28 एंप्लाईज मिले पॉजिटिव
जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए न्यूजरूम को सील कर दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश-दुनिया में कहर बरपा रहा ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) अब ‘जी न्यूज’ के न्यूजरूम में भी पहुंच गया है। ‘जी मीडिया’ (Zee Media) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार ‘जी न्यूज’ के 28 एंप्लाईज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद सैनिटाइजेशन के लिए पूरे न्यूजरूम को सील कर दिया गया है और यहां कार्यरत टीम को फिलहाल दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
इस बारे में ‘जी न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘पिछले शुक्रवार को हमारा एक साथी कोरोना पॉजिटिव मिला था। एक जिम्मेदार संस्थान के तौर पर हमने उन सभी साथियों की कोरोना जांच कराई, जो उस साथी के प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए थे।’
सुधीर चौधरी ने आश्वासन दिया कि एंप्लाईज की कोरोना जांच जारी रहेगी। सुधीर चौधरी का कहना है, ‘चूंकि नोएडा में कई कंटेनमेंट जोन (containment zones) हैं। ऐसे में लगातार जांच, आइसोलेशन और उपचार ही हमारे साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है।’ बता दें कि जी मीडिया में करीब 2500 एंप्लाईज हैं।
These are difficult times. 28 of my colleagues at @ZeeNews have tested positive for COVID-19. Thankfully all of them are fine,mostly asymptomatic. I wish them a speedy recovery and salute their courage & professionalism. Sharing the official statement with you. pic.twitter.com/50yW2auj0Y
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) May 18, 2020
टैग्स जी न्यूज जी मीडिया कॉरपोरेशन कोरोनावायरस न्यूजरूम न्यूज पोर्टल्स COVID-19 कोविड-19