होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 2025 का मीडिया मंथन: इंडस्ट्री में बड़े चेहरों की एंट्री व एग्जिट

2025 का मीडिया मंथन: इंडस्ट्री में बड़े चेहरों की एंट्री व एग्जिट

2025 मीडिया इंडस्ट्री के लिए नेतृत्व और रणनीति के लिहाज से एक अहम मोड़ वाला साल रहा है। न्यूज व एंटरटेनमेंट से जुड़े प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में बड़े बदलाव देखने को मिले।

Vikas Saxena 1 month ago

2025 मीडिया इंडस्ट्री के लिए नेतृत्व और रणनीति के लिहाज से एक अहम मोड़ वाला साल रहा है। न्यूज, एंटरटेनमेंट व ऐडवर्टाइजिंग से जुड़े प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में बड़े बदलाव देखने को मिले। किसी स्थान पर अनुभव को महत्व देकर नेतृत्व पर भरोसा जताया गया, तो कहीं नए बदलावों और डिजिटल उन्मुख रणनीतियों के लिए नई भूमिका सौंपी गई। इस साल शीर्ष पदों में जो नियुक्तियां हुईं, वे न केवल चैनलों के संचालन को एक बेहतर दिशा दे रही हैं, बल्कि इन मीडिया संस्थानों के कंटेंट, व्युअरशिप और डिजिटल विस्तार की दिशा को भी एक नई आकार दे रही हैं।

जनवरी–मार्च 2025: 

2025 की शुरुआत ने मीडिया इंडस्ट्री में एक स्पष्ट संकेत दिया कि यह वर्ष नेतृत्व भूमिकाओं के बदलाव, बड़े पदों से इस्तीफों और नई नियुक्तियों का वर्ष रहेगा। वर्ष के पहले तीन महीनों में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं, जो कंपनी के कंटेंट और मार्केटिंग रणनीति को नए सिरे से आकार देने की दिशा में थीं। इस माह में राजरमन एस. को कंटें स्ट्रैटजी के हेड के रूप में नियुक्त किया गया,  जिनके पास डिज्नी स्टार और वायकॉम18 समेत कई बड़े नेटवर्क्स का अनुभव रहा है, जिससे SPNI की कंटेंट योजना को एक नई दिशा मिल सके।

इसके साथ ही परिंदा सिंह को हिंदी मूवी और रीजनल क्लस्टर्स के लिएमार्केटिंग का हेड नियुक्त किया गया, जो एमेजॉन प्राइम वीडियो और स्टार टीवी नेटवर्क जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर चुकी हैं। इसी अवधि में अम्बेश तिवारी को किड्स एंड एनिमेशन के बिजनेस हेड का पद सौंपा गया, जो पहले वायकॉम18, जी और स्टार इंडिया में भी अहम भूमिकाओं में रह चुके हैं।

इस तिमाही में SPNI से SonyLiv के बिजनेस हेड दानिश खान ने 20 से अधिक वर्षों की सेवा के बाद कंपनी छोड़ने की घोषणा की, जो 31 मार्च 2026 को कंपनी से अलग हो जाएंगे। इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की बदलती रणनीति के संकेत के तौर पर भी देखा गया।

इंडिया टुडे ग्रुप के भीतर भी बड़ा लीडरशिप रीस्ट्रक्चर देखने को मिला, जिसमें सिद्धार्थ जराबी को ग्रुप एडिटर के रूप में आगे बढ़ाया गया और आलोक नायर को स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट के सीओओ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही सुप्रिय प्रसाद के नेतृत्व में इनपुट और एडिटोरियल टीमों के स्तर पर डिजिटल और एआई-फोकस्ड बदलावों की प्रक्रिया भी तेज की गई।

अप्रैल – जून 2025:  

2025 की दूसरी तिमाही में, देश के शीर्ष न्यूज एंकर में शुमार सुधीर चौधरी ने आजतक से अलग होकरडीडी न्यूज में नई पारी की शुरुआत की। उन्होंने अप्रैल में आजतक को अलविदा कहा और मई महीने में ‘डिकोड’ नाम के नए प्राइम-टाइम शो के साथ डीडी न्यूज पर डेब्यू किया। इसे उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना गया। 

इसी अवधि में जियोस्टार ने एंटरटेनमेंट के रेवेन्यू हेड के तौर पर महेश शेट्टी की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि साहिल चोपड़ा को कंज्यूमर मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया। ये दोनों ही नियुक्तियां जियोस्टार के टीवी, डिजिटल और अंतरराष्ट्रीय विस्तार को मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा रहीं।

जुलाई – सितंबर 2025:  

2025 के मध्य महीनों में SPNI और जी ग्रुप सहित कई बड़ी मीडिया कंपनियों में लीडरशिप फेरबदल जारी रहा। SPNI में नेटवर्क चैनल्स के लिए ऐड सेल्स के हेड संदीप मेहरोत्रा ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके जाने से विज्ञापन और चैनल सेल्स से जुड़े विभाग में एक बड़ी खाली जगह बनी।

वहीं सोहा डी. कुलकर्णी, जो फिक्शन प्रोग्रामिंग की वाइस प्रेसिडेंट और क्रिएटिव डायरेक्टर थीं, ने सोनी मराठी से विदाई ली। उन्होंने चैनल के साथ करीब साढ़े आठ साल तक काम किया। 

इसी तिमाही में सम्राट घोष ने जी एंटरटेनमेंट में ईस्ट, नॉर्थ और प्रीमियम के चीफ क्लस्टर ऑफिसर का पद छोड़ दिया। इसे जी ग्रुप की रणनीतिक दिशा में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा गया। 

अक्टूबर – दिसंबर 2025:  

2025 के आखिरी तीन महीनों में भारतीय मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में ऐसे फैसले और नियुक्तियां देखने को मिलीं, जिन्होंने आने वाले वर्षों की दिशा तय करने का संकेत दिया। अक्टूबर से दिसंबर के बीच कई बड़े मीडिया समूहों ने अपने टॉप मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक पदों पर बदलाव किए।

सबसे बड़ी खबर ओम्निकॉम और आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स के ग्लोबल मर्जर के बाद भारत में नई लीडरशिप स्ट्रक्चर को लेकर सामने आई। इस मर्जर के तहत कार्तिक शर्मा को ओम्निकॉम मीडिया इंडिया का सीईओ नियुक्त किया गया। उनके साथ अमरदीप सिंह को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) की जिम्मेदारी दी गई, जबकि इंडस्ट्री के सीनियर लीडर शशि सिन्हा को स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की भूमिका सौंपी गई। यह बदलाव मीडिया एजेंसी कारोबार में बड़े स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग का संकेत माना गया।

इसी दौरान पब्लिसिस ग्रुप इंडिया ने डिजिटल और परफॉर्मेंस मार्केटिंग पर अपना फोकस और मजबूत करते हुए अतीक काजी को परफॉर्मिक्स इंडिया का सीईओ नियुक्त किया। यह नियुक्ति डिजिटल विज्ञापन, डेटा और रिजल्ट संचालित मार्केटिंग के बढ़ते महत्व को दर्शाती है।

साल के अंतिम महीनों में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के भीतर भी कंटेंट और क्रिएटिव स्तर पर बदलाव जारी रहे। गौतम जैन को 'सोनी सब' में कंटेंट लीड की जिम्मेदारी दी गई, जबकि सुवनकर बनर्जी ने स्टूडियो नेक्स्ट में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में कमान संभाली। इन नियुक्तियों को नेटवर्क के फिक्शन और ओरिजिनल कंटेंट को नई धार देने की कोशिश के तौर पर देखा गया।

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) करण अभिषेक सिंह ने 15 महीने के कार्यकाल के बाद अक्टूबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जुलाई 2024 में सीईओ की जिम्मेदारी संभालने वाले करण अभिषेक ने अपने नेतृत्व में चैनल को रणनीतिक दिशा और नई ऊर्जा दी। 

वहीं जी एंटरटेनमेंट से जुड़ी एक अहम लीडरशिप मूवमेंट के तहत आशीष सहगल, जो जी में चीफ ग्रोथ ऑफिसर की भूमिका में थे, ने कंपनी से विदाई ली और टाइम्स नेटवर्क में नई पारी शुरू की। उन्होंने वहां सीईओ – टाइम्स टीवी नेटवर्क और साथ ही चीफ ग्रोथ ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली। इसे ब्रॉडकास्ट न्यूज स्पेस में एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव माना गया।

साल के अंत में इंडस्ट्री संगठनों के स्तर पर भी बदलाव देखने को मिले। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) का अध्यक्ष चुना गया। उनकी यह भूमिका टीवी और डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े नीतिगत मुद्दों, रेगुलेशन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में अहम मानी जा रही है।

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 3 नवंबर को हुई बैठक में रक्तिम दास को कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और प्रमुख प्रबंधकीय पदाधिकारीनियुक्त करने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति 4 नवंबर से प्रभावी मानी गई। 

टीवी न्यूज की दुनिया के जाने-माने चेहरे और सीनियर न्यूज एंकर सुमित अवस्थी के बारे में भी दिसंबर के पहले हफ्ते में खबर आयी कि उन्होंने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) जॉइन कर लिया है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में बतौर सीनियर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया। सुमित अवस्थी ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में अपनी पारी को विराम देकर यहां पहुंचे। वह करीब ढाई साल से ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

वहीं इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते में यह भी खबर आयी कि वरिष्ठ पत्रकार पूजा सेठी ने देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शामिल ‘टाइम्स नेटवर्क’ (TIMES NETWORK) से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस साल मार्च में यहां मैनेजिंग एडिटर (डिजिटल) के पद पर जॉइन किया था। हालांकि अपने कदम के बारे में पूजा सेठी का कहना था कि वे समय आने पर वह इस बारे में बताएंगी। ‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले पूजा सेठी अक्टूबर 2022 से ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

वहीं, दिसंबर में एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव यह देखने को मिला कि वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के पद पर जॉइन किया। यह नियुक्ति यह दर्शाती है कि न्यूज चैनल ने खबरों का कवरेज, पत्रकारिता की गहराई और नेतृत्व रणनीति दोनों में बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है।   

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago