होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती ने 17 रीजनल टीवी चैनल्स को 'डीडी फ्री डिश' पर मुफ्त प्रसारण के लिए चुना
प्रसार भारती ने 17 रीजनल टीवी चैनल्स को 'डीडी फ्री डिश' पर मुफ्त प्रसारण के लिए चुना
प्रसार भारती ने अपने हालिया एलॉटमेंट प्रोसेस के तहत 17 रीजनल टीवी चैनल्स को 'डीडी फ्री डिश' के MPEG-4 प्लेटफॉर्म पर पायलट आधार पर 31 मार्च, 2026 तक मुफ्त प्रसारण के लिए चुना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने अपने हालिया एलॉटमेंट प्रोसेस के तहत 17 रीजनल टीवी चैनल्स को 'डीडी फ्री डिश' (DD Free Dish) के MPEG-4 प्लेटफॉर्म पर पायलट आधार पर 31 मार्च, 2026 तक मुफ्त प्रसारण के लिए चुना है। यह घोषणा प्रसारक की 93वीं एलॉटमेंट राउंड के हिस्से के रूप में की गई है।
इस कदम का मकसद पूरे भारत में दर्शकों तक क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट की पहुंच बढ़ाना है और भारत के मुफ्त-टीवी (Free-to-Air) प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अधिक विकल्प देना है।
पायलट योजना में शामिल प्रमुख चैनल्स में TV9 Kannada, Public TV (Kannada), Mazhavil Manorama (Malayalam) जैसे स्थापित नाम शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली भाषी चैनल्स में ABP Ananda, R. Bangla, TV9 Bangla, R Plus Gold, Kolkata TV, R Plus Bengali, Enterr 10 Bangla और Khushboo Bangla को भी शामिल किया गया है।
अन्य क्षेत्रीय चैनल्स में Kanak News (Odia), ABP Majha और 9X Jhakaas (Marathi), ABP Asmita और Gujarat First (Gujarati), News State Punjab-Haryana-Himachal (Punjabi) जैसे नाम शामिल हैं।
इस पायलट योजना के तहत, ये चैनल DD Free Dish के MPEG-4 फीड्स पर मुफ्त में प्रसारित होंगे, यानी उन्हें इस अवधि में किसी प्रकार का कैरिज फीस नहीं चुकाना होगा।
यह सूची दर्शाती है कि प्रसार भारती क्षेत्रीय प्रसारण को मजबूत करने और 'डीडी फ्री डिश' सब्सक्राइबर्स के लिए कंटेंट को विविध बनाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि लंबे समय के लिए स्लॉट एलॉटमेंट के नियमों के अंतिम रूप देने से पहले दर्शकों को अधिक विकल्प मिल सकें।
टैग्स