होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें किसने अमर उजाला को भेजा 100 करोड़ का नोटिस
जानें किसने अमर उजाला को भेजा 100 करोड़ का नोटिस
‘अमर उजाला’ को 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस जारी हुआ है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘अमर उजाला’ को 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी ने दिया है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बोले चूडियां' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म से नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी भी डेब्यू कर रहे हैं। शमास इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
दरअसल, ‘अमर उजाला’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शमास का सेट पर अभिनेत्रियों के प्रति व्यवहार आपत्तिजनक है और कई महिला कलाकार इसी वजह से नवाज से दूर जा रही हैं। नवाज के भाई इस रिपोर्ट से इतना खफा हो गए कि उन्होंने ‘अमर उजाला’ के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। शमास ने आरोप लगाए हैं कि बिना किसी पुख्ता सबूत के उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।
this is called a shit journalism @AmarUjalaNews don't target anyone, its a 100Cr Defamation on @AmarUjalaNews and now we will meet at #MUMBAIHIGHCOURT defiantly.
— Shamas N Siddiqui (@ShamasSiddiqui) April 11, 2019
वहीं, फिल्म की बात करते हुए नवाज ने कहा, 'मौनी रॉय एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह अपने अभिनय के साथ प्रयोग करने में विश्वास रखती हैं और मुझे लगता है कि वह इस तरह के किरदार के लिए सही विकल्प हैं।' साथ ही उन्होंने कहा कि वह मौनी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
टैग्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी शमास सिद्दीकी मानहानि नोटिस