होम / डिजिटल / ‘News Nation’ को अलविदा कहने के बाद वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने तलाशी अब नई मंजिल

‘News Nation’ को अलविदा कहने के बाद वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने तलाशी अब नई मंजिल

बता दें कि विकास मिश्र जनवरी 2022 से ‘न्यूज नेशन’ में बतौर एग्जिक्यूटिव अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने पिछले साल मई में इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से इस्तीफा देने के बाद अब अपने नए सफर की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में विकास मिश्र ने बताया कि उन्होंने अब मुंबई में ‘तिलक पत्रिका’ (Tilak Patrika) यूट्यूब चैनल में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। विकास मिश्र ने बताया कि यह एक धार्मिक न्यूज चैनल है, जिसके तहत जल्द ही तमाम पदों पर भर्तियां भी की जाएंगी।

बता दें कि विकास मिश्र जनवरी 2022 से ‘न्यूज नेशन’ में बतौर एग्जिक्यूटिव अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने पिछले साल मई में इस्तीफा दे दिया था।

गोरखपुर के मूल निवासी विकास मिश्र ‘न्यूज नेशन’ से पहले ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AAJTAK) में करीब एक दशक से कार्यरत थे। ‘आजतक’ के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी। इससे पहले भी वह इस चैनल में करीब सवा साल तक अपनी भूमिका निभा चुके थे।

‘आईआईएमसी’ के छात्र रहे विकास मिश्र दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रिंट और टीवी में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब डिजिटल का रुख किया है। पूर्व में विकास मिश्र ‘महुआ न्यूज’, ‘न्यूज 24’, ‘आजतक’ और ‘चैनल7’ (पूर्व में आईबीएन-7) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रिंट में भी विकास ने ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक जागरण’ के साथ काम किया है।

विकास मिश्र ने ‘बखरी: कहानी घर आंगन की’ नाम से एक किताब भी लिखी है। समाचार4मीडिया की ओर से विकास मिश्र को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

अपनी नई पारी के बारे में विकास मिश्र ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स न्यूज नेशन एग्जिक्यूटिव एडिटर विकास मिश्र नई पारी तिलक पत्रिका
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

10 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago